फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh Airport winter schedule released

Chandigarh: एयरपोर्ट का विंटर शेड्यूल हुआ जारी, चार नई उड़ानें की गईं शामिल, जानें पूरी डिटेल

Sat, 25 Oct 2025 07:59 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 25 Oct 2025 07:59 PM IST
सार

शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़ का विंटर शेड्यूल जारी कर दिया गया है। अब एयरपोर्ट से रोजाना 53 घरेलू और दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन होगा।

विज्ञापन
Chandigarh Airport winter schedule released
चंडीगढ़ एयरपोर्ट - फोटो : संवाद

विस्तार

शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़ की ओर से 27 अक्तूबर से 28 मार्च 2026 तक के लिए विंटर शेड्यूल जारी किया गया है। इसके तहत चंडीगढ़ हवाई अड्डे से चार नई घरेलू उड़ानें शुरू की गई हैं। अब एयरपोर्ट से रोजाना 53 घरेलू और दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन होगा। वर्तमान में एयरपोर्ट से केवल अबूधाबी और दुबई के लिए अंतरराष्ट्रीय उड़ानें चल रही हैं। अन्य देशों के लिए नई उड़ानों का इंतजार अभी जारी रहेगा।
विज्ञापन


नई जोड़ी गई घरेलू उड़ानों में लेह, नॉर्दर्न गोवा, हिसार और कुल्लू शामिल हैं। इनमें से लेह, गोवा और हिसार के लिए बुकिंग शुरू कर दी गई है जबकि कुल्लू रूट के लिए शेड्यूल जल्द जारी किया जाएगा। एयरपोर्ट से पहली फ्लाइट सुबह 5:20 बजे उड़ान भरेगी जबकि अंतिम फ्लाइट हैदराबाद की रात 11:40 बजे लैंड करेगी। एयरपोर्ट प्रबंधन की ओर से अयोध्या और नांदेड़ साहिब के लिए भी उड़ानें शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन फिलहाल कोई एयरलाइन इसके लिए तैयार नहीं हुई है।
विज्ञापन


हिसार का सफर हुआ आसान

चंडीगढ़ से हिसार के बीच एलायंस एयर की नई उड़ान 22 नवंबर से शुरू होगी। यह उड़ान चंडीगढ़ से 11:10 बजे चलेगी और 12:10 बजे हिसार पहुंचेगी। वापसी में हिसार से 12:35 बजे उड़ान भरकर 1:35 बजे चंडीगढ़ लौटेगी। किराया 2,574 रुपये रखा गया है, जो फ्लेक्सी फेयर के अनुसार बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंडीगढ़-लेह उड़ान
नई उड़ान लेह से सुबह 10:10 बजे चलेगी और 11:15 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। वहीं, चंडीगढ़ से यह 11:45 बजे रवाना होकर 12:50 बजे लेह लैंड करेगी। यात्रियों को इसके लिए 6,763 रुपये किराया देना होगा।

चंडीगढ़-नॉर्दर्न गोवा उड़ान
चंडीगढ़ से नॉर्दर्न गोवा के लिए फ्लाइट दोपहर 2:30 बजे उड़ान भरेगी और शाम 5:20 बजे गोवा पहुंचेगी। वहीं गोवा से 1:10 बजे उड़ान भरकर 3:50 बजे चंडीगढ़ लैंड करेगी। किराया 6,773 रुपये रखा गया है, जो फ्लेक्सी फेयर के अनुसार बढ़ेगा।

कुल्लू उड़ान का इंतजार
कुल्लू के लिए उड़ान को भी विंटर शेड्यूल में शामिल किया गया है लेकिन अभी इसकी बुकिंग और संचालन तिथि जारी नहीं हुई है। एयरपोर्ट अथॉरिटी अगले कुछ दिनों में इसकी जानकारी जारी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed