फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Central Government Gave Special Visa To Pakistani Girl who is engaged to Indian Boy

प्रेम कहानी: पंजाबी युवक को पाकिस्तानी लड़की से हुआ प्यार, केंद्र के स्पेशल वीजा के बाद अब बजेगी शहनाई  

Sat, 03 Jul 2021 07:02 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 03 Jul 2021 07:02 PM IST
सार

फेसबुक पर एक दूसरे के प्यार में पड़े अमित और सुमन के परिवारवाले भी शादी के लिए राजी थे लेकिन कोरोना के कारण सीमा बंद हो गई और दोनों के सपने टूटने लगे। एक दोस्त की मदद से अमित ने अपने प्यार को पाने की कोशिश की और सफल रहा।

विज्ञापन
Central Government Gave Special Visa To Pakistani Girl who is engaged to Indian Boy
सुमन रैनीताल। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कोरोना महामारी के चलते भारत-पाकिस्तान की सीमा आम नागरिकों के लिए बंद है। लेकिन प्यार इन बंदिशों से ऊपर है। ऐसा ही हुआ पंजाब के युवक और कराची की युवती के साथ। गुरदासपुर के श्री हरगोबिंदपुर के रहने वाले अमित को फेसबुक पर कराची (पाकिस्तान) की रहने वाले सुमन रैनीताल से प्रेम हो गया। दोनों के परिवारों ने एक-दूसरे को पसंद भी कर लिया था, लेकिन कोरोना के कारण भारत-पाकिस्तान बॉर्डर बंद होने के चलते मामला लटक गया था। 

विज्ञापन


दोनों परिवारों में निराशा छा गई। प्रेमी भी बेचैन हो गए। जब कहीं कोई आशा न दिखी तो अमित ने कादियां में रहने वाले अपने दोस्त मकबूल अहमद से संपर्क किया और अपनी होने वाली पत्नी सुमन रैनीताल को भारत का वीजा दिलवाने के लिए सहयोग मांगा। मकबूल अहमद ने अपना पूरा सहयोग दिया। 
विज्ञापन



मकबूल अहमद की शादी भी पाकिस्तान की रहने वाली लड़की से हुई थी जिस कारण उसे वीजा प्रकिया के बारे में पूरी जानकारी है। अमित के पिता ने अपनी बहू के अतिरिक्त उसके रिश्तेदारों के लिए भारत का वीजा लेने के मकसद से स्पांसरशिप पाकिस्तान भेजी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब सुमन और उसके परिवार को भारत सरकार ने स्पेशल वीजा जारी कर दिया है। इससे अमित और उसके परिवार वाले बेहद खुश हैं। अमित ने भारत सरकार का धन्यवाद करते हुए बताया कि वह चाहता था कि उसकी शादी पाकिस्तान में हो। उन्होंने पाकिस्तान एंबेसी में वीजा के लिए अप्लाई किया था, लेकिन अभी तक उसका वीजा नहीं लगा है। लेकिन अब उसे कोई दिक्कत नहीं। सुमन और उसके पारिवारिक सदस्य भारत आ जांएगे और उन दोनों की शादी हो जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed