फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Case filed against XEN in bathinda in disproportionate assets case

भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई: आय से अधिक संपत्ति मामले में एक्सईएन के खिलाफ केस दर्ज

Wed, 26 Feb 2025 08:18 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 26 Feb 2025 08:18 AM IST
सार

मुख्यमंत्री भगवंत मान के आदेशों पर विजिलेंस की ओर से लंबित सभी शिकायतों का निपटारा किया जा रहा है। एक्सईएन के खिलाफ विजिलेंस ने कानूनी माहिरों से राय लेने के बाद ही उसके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति बनाने का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
Case filed against XEN in bathinda in disproportionate assets case
FIR - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बठिंडा में विजिलेंस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार को विजिलेंस ने बठिंडा नगर निगम में तैनात एक्सईएन गुरप्रीत सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन


विजिलेंस के डीएसपी कुलवंत सिंह ने बताया कि एक्सईएन की गिरफ्तारी के लिए घर पर रेड भी की गई, लेकिन आरोपी  भूमिगत हो गया है। विजिलेंस ने एक्सईएन के खिलाफ पिछले समय से पेंडिंग पड़ी एक शिकायत पर यह कार्रवाई दी है। आरोप है कि कांग्रेस सरकार के समय निगम में तैनात रहे एक्सईएन गुरप्रीत सिंह ने आय से अधिक संपत्ति जोड़ी थी। इस बारे में विजिलेंस के पास शिकायत पहुंची थी। 
विज्ञापन

मुख्यमंत्री भगवंत मान के आदेशों पर विजिलेंस की ओर से लंबित सभी शिकायतों का निपटारा किया जा रहा है। एक्सईएन के खिलाफ विजिलेंस ने कानूनी माहिरों से राय लेने के बाद ही उसके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति बनाने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed