फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   case filed against film actress Upasana Singh in Punjab

कपिल शर्मा की 'बुआ' : उपासना सिंह के खिलाफ केस दर्ज, पंजाब पुलिस ने इस वजह से की कार्रवाई

Mon, 03 May 2021 06:30 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मोरिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोरिंडा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 03 May 2021 06:30 PM IST
सार

मोरिंडा थाना के एसएचओ विजय कुमार ने बताया कि उपासना सिंह ने मौके पर शूटिंग की अनुमति नहीं दिखाई। उन्होंने बताया कि उपासना सिंह और उनकी टीम पर महामारी आपदा अधिनियम के तहत मामला दर्जकर लिया गया है। बड़ा सवाल तो यह है कि मोरिंडा शुगर मिल में बिना किसी को जानकारी दिए यह शूटिंग कैसे चल रही थी।

विज्ञापन
case filed against film actress Upasana Singh in Punjab
उपासना सिंह - फोटो : फाइल

विस्तार

मशहूर फिल्म अदाकारा और कपिल शर्मा शो में कपिल शर्मा की बुआ बनी उपासना सिंह के खिलाफ पंजाब के मोरिंडा में पुलिस ने मामला दर्जकर लिया है। जानकारी के अनुसार उपासना सिंह और उनकी टीम मोरिंडा शुगर मिल में एक पंजाबी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। पुलिस को इस शूटिंग की जानकारी मिल गई, इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शूटिंग बंद करवा दी। 

विज्ञापन


मोरिंडा थाना के एसएचओ विजय कुमार ने बताया कि उपासना सिंह ने मौके पर शूटिंग की अनुमति नहीं दिखाई। उन्होंने बताया कि उपासना सिंह और उनकी टीम पर महामारी आपदा अधिनियम के तहत मामला दर्जकर लिया गया है। बड़ा सवाल तो यह है कि मोरिंडा शुगर मिल में बिना किसी को जानकारी दिए यह शूटिंग कैसे चल रही थी। इस संबंध में शुगर मिल के अधिकारी तथा गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मी कुछ भी नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन


जिमी शेरगिल पर भी दर्ज हो चुका मामला
बता दें कि इससे पहले कोरोना गाइडलाइन के उल्लंघन के आरोप में कलाकार जिमी शेरगिल को बुधवार को पंजाब के लुधियाना में गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले मंगलवार को फिल्म की शूटिंग करने के आरोप में उनका चालान किया गया था। आरोप है कि अदाकार जिमी शेरगिल की शूटिंग के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के साथ-साथ अन्य नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाईं गईं। पुलिस ने जिमी शेरगिल के साथ उनके साथियों पर भी मामला दर्जकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि पुलिस ने इन सभी को जमानत पर रिहा भी कर दिया है था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गिप्पी ग्रेवाल पर भी हो चुकी कार्रवाई
पंजाबी अभिनेता गिप्पी ग्रेवाल के खिलाफ भी पंजाब पुलिस कार्रवाई कर चुकी है। गिप्पी ग्रेवाल पर कोरोना गाइडलाइंस के उल्लंघन का आरोप लगा था। पुलिस के अनुसार, गिप्पी वीकेंड लॉकडाउन में पंजाबी कॉमेडी फिल्म ‘गिरधारी लाल’  की शूटिंग कर रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो यूनिट शूटिंग के लिए कोई परमिशन भी नहीं दिखा पाई। इसके बाद गिप्पी समेत सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में सभी को जमानत पर रिहा कर दिया गया। 


डीएसपी (राजपुरा) गुरविंदर सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 11 बजे थाना बनूड़ पुलिस को सूचना मिली थी कि गिप्पी ग्रेवाल बनूड़ के गांव कराला में खेतों में फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। शूटिंग स्थल पर 100 लोग मौजूद हैं। इस सूचना पर जैसे ही थाना बनूड़ के एसएचओ एसआई बलविंदर सिंह मौके पर अपनी टीम साथ पहुंचे तो भगदड़ मच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed