फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   car fell into canal two youth died in accident in Pathankot

पठानकोट में हादसा: BDay Party करके लौट रहे युवकों की कार नहर में गिरी, 2 की मौत, एक की 3 माह पहले हुई थी शादी

Thu, 27 Jun 2024 01:05 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, पठानको (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानको (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 27 Jun 2024 01:05 PM IST
सार

पठानकोट में बुधवार रात बर्थडे पार्टी करके लौट रहे कार सवार छह युवकों की गाड़ी नगर में गिर गई। हादसे में दो युवकों की मौत हुई है और चार अन्य घायल हैं। 

विज्ञापन
car fell into canal two youth died in accident in Pathankot
नहर में गिरी कार को बाहर निकाला गया। - फोटो : अमर उजारा

विस्तार

                                
                
                
                 
                    
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात लगभग एक बजे सभी युवक बर्थडे पार्टी करके कार से अपने-अपने घर लौट रहे थे। तभी कार ड्राइव कर रहे युवक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया। अचानक कार का संतुलन बिगड़ जाने से कार नहर में गिर गई, जिसमें दो युवक पानी में डूब जाने से उनकी मौत हो गई, जबकि चार युवक जैसे तैसे गाड़ी से बाहर निकल आए, लेकिन वह घायल हो गए। हादसे में जिन 2 लोगों की मौत हुई है उनमें से एक युवक की शादी छह महीने पहले ही शादी हुई थी। वह कुछ दिनों बाद विदेश जाने वाला था। कार करीब 30-40 फीट नीचे गिरी है। घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। मृतक रजत के छोटे भाई का जन्मदिन था और शहर से जन्मदिन मनाकर ग्रामीण क्षेत्र में दूसरे घर वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन

पल्टा साहिब निवासी रजत के चचेरे भाई दीपक कुमार ने बताया कि रविवार रात 2 बजे के करीब उसे फोन आया और कहा कि हमारी गाड़ी पठानकोट काठवाला पुल नहर में पलट गई है, जिसमें 4 लोग बाहर आ गए हैं और बाकी 2 बीच में ही फंसे हुए हैं। आप तुरंत आ जाओ। युवक ने कहा कि जब वे मौके पर पहुंचे और नहर से बाहर आने वाले युवकों से पूछा कि गाड़ी कहां पर गिरी है। उन्होंने बताया कि हमें नहीं पता गाड़ी कहां गिरी है वे दूसरी साइड से बाहर आए हैं। दीपक ने कहा कि वे नहर किनारे टार्च के सहारे गाड़ी की तलाश करने लगे क्योंकि नहर में पानी ज्यादा होने के कारण वे बीच नहीं जा पाए। जब गाड़ी उन्हें दिखाई दी तो उसे बाहर खीचने की कोशिश की गई, लेकिन, बाहर नहीं निकाल पाए। गाड़ी में देखा कि रजत व रंजीत को करीब 25 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी से बाहर निकाला तो देखा कि एक की मौके पर मौत हो चुकी थी जबकि दूसरे को अस्पताल उपचार के लिए लेकर गए। अस्पताल में उपचार के दौरान दूसरा युवक भी मृत पाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रजत साउथ कोरिया से आया, अब जाना था कनाडा

                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                

                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                यह भी सामने आया है कि रजत साउथ कोरिया से लौटा था और करीब तीन माह पहले ही उसकी शादी हुई थी। पत्नी के विदेश चले जाने के बाद अब रजत भी विदेश जाने की तैयारी में था। मौके पर स्थानीय पुलिस ने पहुंच जेसीबी की मदद से कार को नहर से निकाला और मृत युवकों का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पुलिस ने मृतकाें के परिवार सदस्यों के बयान पर आगे की जांच शुरू कर दी है।
                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                                                
                                                                 
                

                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                                                                
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed