{"_id":"dc84931b44ebf9cb0277429767e9da6f","slug":"canter-trampled-policemen-asi-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसकर्मियों को कंटेनर ने रौंदा, एएसआई की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिसकर्मियों को कंटेनर ने रौंदा, एएसआई की मौत
राजपुरा/ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2013 07:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के राजपुरा में एक तेज रफ्तार कंटेनर के चालक ने राजपुरा सरहिंद राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह वाहनों की जांच कर रहे सदर व बसंतपुरा के पुलिसकर्मियों को रौंद दिया।
विज्ञापन
इस हादसे में एक एएसआई की मौत हो गई, जबकि प्लाटून कमांडर और एक हवलदार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों घायलों को अस्पताल में भरती कराया गया, जहां से प्लाटून कमांडर को पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने कंटेनर चालक और क्लीनर को गिरफ्तार कर लिया और ट्रक मालिक समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
सदर थाना प्रभारी सुखविन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि सदर पुलिस के एएसआई सुनील दत्त, हवलदार गुरमीत सिंह, होमगार्ड के सुरिन्द्र सिंह व बसंतपुरा चौकी के हवलदार महिन्द्र सिंह, होमगार्ड के बलबीर सिंह, प्लाटून कमांडर पुरुषोत्तम दास छह अन्य पुलिस कर्मियों के साथ सोमवार देर रात्री करीब 3 बजे बसंतपुरा अड्डे के नजदीक नाका लगाकर वाहनों की जांच कर रहे थे।
विज्ञापन
इस दौरान जब उन्होंने दिल्ली से आ रहे एक कंटेनर को रुकने का इशारा किया तो चालक ने रोकने की बजाए उसकी स्पीड और बढ़ा दी। इससे कंटेनर पुलिसकर्मियों को रौंदता हुआ सड़क के किनारे पलट गया।
क्लीनर चला रहा था कंटेनर
सदर थाना प्रभारी चौहान के अनुसार, ड्राइवर गिरजेश ने पुलिस को बताया कि कंटेनर दिल्ली से लुधियाना एयरकंडीशन के माल की सप्लाई देने जा रहा था।
राजपुरा के नजदीक शंभू बैरियर क्रास करने उपरांत ड्राइवर को नींद आने लगी और उसने कंटेनर चलाने के लिए अपने क्लीनर रवि कुमार को दे दिया।
ड्राइवर के मुताबिक जब कंटेनर पलटा तो उसे हादसे के कारणों का पता चला।