फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   bus accident, ludhiana bus accident, road accident, ludhiana, punjab

लुधियाना में बस पलटी, 12 लोग पहुंचे अस्पताल, दो गंभीर

Mon, 04 Apr 2016 11:23 AM IST
राजीव शर्मा/अमर उजाला, लुधियाना
राजीव शर्मा/अमर उजाला, लुधियाना Updated Mon, 04 Apr 2016 11:23 AM IST
विज्ञापन
bus accident, ludhiana bus accident, road accident, ludhiana, punjab
फतेहगढ़ साहिब जिले में बच्चों से भरी स्कूली बस खेतों में पलट गई - फोटो : amarujala
पंजाब के लुधियाना में देर रात सड़क पर उस समय चीख पुकार मच गई, जब एक बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में बस में सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने तुरंत बचाव अभियान चलाते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


कुछ सवारियों को मामूली चोटें लगी, जिन्हें मरहम पट्टी करके छुट्टी दे दी गई। वहीं, 12 लोग गंभीर घायल हैं। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। दो लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। उनमें से एक को पटियाला तो दूसरे को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्‍थल पर पहुंची और ड्राइवर को हिरासत में ले लिया। ड्राइवर का कहना है कि बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलटी। बताया जा रहा है कि बस होशियारपुर में आयोजित धार्मिक समागम से लौट रही थी और बस में  सवार सभी लोग धुरी के रहने वाले बताए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed