{"_id":"667e57e2ccf2f3a8a3002b70","slug":"bullets-were-fired-in-bahadurkheda-village-over-water-supply-in-punjab-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: अबोहर में पानी की बारी को लेकर गांव बहादुरखेड़ा में चली गोलियां, तीन लोग हुए घायल; अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: अबोहर में पानी की बारी को लेकर गांव बहादुरखेड़ा में चली गोलियां, तीन लोग हुए घायल; अस्पताल में भर्ती
Fri, 28 Jun 2024 11:57 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 28 Jun 2024 11:57 AM IST
सार
घायल बलदेव सिंह के बेटे जबर सिंह ने बताया कि उनकी गांव बहादुरखेड़ा में जमीन है। आज सुबह उनकी पानी की बारी थी लेकिन उनके रिश्तेदारों ने ही पानी की बारी को लेकर विवाद करते हुए गोलियां चला दी जिससे उसका पिता बलदेव सिंह, भाई गुरजंट सिंह व सतविंद्र सिंह घायल हो गए।
विज्ञापन
घायल
- फोटो : संवाद
विस्तार
पंजाब के अबोहर उपमंडल के गांव बहादुरखेड़ा में पानी की बारी को लेकर शुक्रवार सुबह गोलियां चल गई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। तीनों घायलों को अबोहर के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। तीनों घायल गिदड़बाहा के निवासी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
अस्पताल में दाखिल घायल बलदेव सिंह के बेटे जबर सिंह ने बताया कि उनकी गांव बहादुरखेड़ा में जमीन है। आज सुबह उनकी पानी की बारी थी लेकिन उनके रिश्तेदारों ने ही पानी की बारी को लेकर विवाद करते हुए गोलियां चला दी जिससे उसका पिता बलदेव सिंह, भाई गुरजंट सिंह व सतविंद्र सिंह घायल हो गए। दो को जांघ में व एक को बाजू में गोली लगी। तीनों घायलों को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। जबर सिंह ने बताया कि उन्होंने इस बारे पुलिस को पहले ही अंदेशा जता दिया था।
विज्ञापन
इस मामले की सूचना पुलिस अबोहर के पुलिस अधिकारियों को दे दी गई है। हालांकि इस पूरे मामले की पुष्टि पुलिस द्वारा की जाएगी।