फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Bull came under Delhi-Pathankot Express going from Delhi to Pathankot

Pathankot: दिल्ली-पठानकोट एक्सप्रेस ट्रेन के नीचे आया सांड, दो हिस्सों में काटकर निकालना पड़ा

Sat, 24 Jun 2023 01:05 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 24 Jun 2023 01:05 PM IST
सार

दिल्ली-पठानकोट एक्सप्रेस के इंजन के नीचे सांड आने की वजह से अमृतसर से सुबह 7:35 बजे आने वाली ट्रेन को सरना स्टेशन पर रोकना पड़ा। सुबह 7:07 बजे भरोली जंक्शन स्टेशन पर रुकी दिल्ली एक्सप्रेस 8:17 बजे रवाना हुई।

विज्ञापन
Bull came under Delhi-Pathankot Express going from Delhi to Pathankot
इंजन के नीचे सांड आने के कारण रुकी ट्रेन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

दिल्ली से पठानकोट जाने वाली दिल्ली-पठानकोट एक्सप्रेस के इंजन के नीचे एक सांड आ गया। शनिवार सुबह 7:05 बजे भरोली जंक्शन पर हादसा हुआ। सांड इस कदर इंजन के नीचे आ गया कि उसे बाहर निकाल पाना एक बड़ी चुनौती बन गई। एक घंटे तक जब सांड को बाहर न निकाला जा सका तो उसे फिर दो भागों में काटना पड़ा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Murder in Chandigarh: मामूली बहस में किशोर को चाकुओं से गोदा, विकास नगर में हुई वारदात, आठ नाबालिग काबू
विज्ञापन


दिल्ली-पठानकोट एक्सप्रेस के इंजन के नीचे सांड आने की वजह से अमृतसर से सुबह 7:35 बजे आने वाली ट्रेन को सरना स्टेशन पर रोकना पड़ा। सुबह 7:07 बजे भरोली जंक्शन स्टेशन पर रुकी दिल्ली एक्सप्रेस 8:17 बजे रवाना हुई। इसके कारण पठानकोट से सुबह 8 बजे अमृतसर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन भी सवा नौ बजे रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेशन पर बैठे यात्रियों को गर्मी में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दिल्ली एक्सप्रेस से अमृतसर जाने वाले हनी मंगोत्रा ने कहा कि वह इंजीनियर है और 9:30 बजे कार्यालय जाना था। लेकिन, ट्रेन लेट होने के कारण उन्हें देर हो गई। बैंक कर्मी प्रदीप कुमार ने बताया कि वह भी आज देरी से काम पर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed