पाकिस्तान की नापाक हरकत: पंजाब में ड्रोन से गिराई हथियारों व नशे की खेप, सर्च अभियान में BSF ने पकड़ा
तलाशी अभियान में 2.570 किलोग्राम हेरोइन, एक पिस्तौल, एक मैगजीन और आठ कारतूस बरामद किए गए। बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर ने यह जानकारी दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान से रविवार और सोमवार की मध्यरात्रि एक ड्रोन से हेरोइन और हथियारों की खेप पंजाब में गिराई गई। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने सोमवार सुबह सर्च अभियान में इस खेप को बरामद किया है। भारत-पाक सीमा पर सीमा निगरानी चौकी (बीओपी) धनाए कलां के पास बीती रात्रि पाकिस्तान से ड्रोन आया।
ड्रोन की आवाज सुनकर सीमा पर गश्त कर रहे बीएसएफ जवानों ने उस पर लाइट फायर किया और तीन फायर भी दागे। इस पर ड्रोन सामान वहीं गिराकर वापस पाकिस्तान चला गया। जवानों ने हेरोइन के तीन पैकेट, एक पिस्तौल, एक मैग्जीन और आठ कारतूस सोमवार सुबह सर्च अभियान के दौरान खेतों से बरामद किया।
बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि बीएसएफ के जवान रविवार और सोमवार की मध्यरात्रि सीमा पर गश्त कर रहे थे। बीओपी धनोए कलां इलाका में पाकिस्तान से ड्रोन की आने की आवाज सुनी गई और संदिग्ध रोशनी (रेडियम टाइप) देखी। जवानों ने पहले उस पर लाइट फायर (रोशनी के लिए) किया और इसके बाद ड्रोन को निशाना बना तीन बार फायरिंग की। इस बीच जवानों ने कुछ गिरने की आवाज भी सुनी। इसके बाद यह ड्रोन पाकिस्तान लौट गया और बल के कंपनी कमांडर ने सूचना बीएसएफ के आला अधिकारियों को दी और जवानों ने पूरे इलाके को घेर लिया।
जानकारी मिलते ही बीएसएफ के अधिकारी मौके पहुंचे और सोमवार को दिन निकलते ही इलाके में सर्च अभियान शुरू कर दिया। बीओपी धनोए कलां के पूरे इलाके और सीमांत गांव धनोए कलां के खेतों में भी सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान बीएसएफ जवानों ने गांव के एक खेत से सफेद रंग के संदिग्ध पैकेट देखे तो उन्हें कब्जे में लिया।
जांच में हेरोइन के तीन पैकेट मिले। इनका वजन 2 किलो 570 ग्राम है। इन पैकेटों में एक पिस्तौल, एक मैग्जीन और आठ कारतूस भी मिले हैं। बीएसएफ हेडक्वार्टर पंजाब फ्रंटियर, जालंधर के आईजी आसिफ जलाल ने कहा कि देश की सीमाओं पर लगातार निगरानी की जा रही है। पाकिस्तान की ड्रोन गतिविधि पर लगातार नजर रखी जा रही है। रोजाना सुबह सीमांत गांवों में सर्च अभियान चलाया जाता है। इस दौरान गांव के सरपंच व मोहतबर लोगों को साथ लेकर गांववासियों को ड्रोन की गतिविधियों के बारे में जागरूक भी किया जाता है।
Last night BSF troops heard the buzzing sound of a suspected flying object & fired on it, foiling the attempt to smuggle contrabands. On search 2.570 kgs Heroin, one pistol, one magazine & 8 live rounds were recovered: BSF Punjab Frontier pic.twitter.com/vIUXafMUCP
— ANI (@ANI) September 19, 2022