{"_id":"66796bf69da90e8b390c9be5","slug":"bsf-jawan-commit-suicide-by-shoot-himself-in-pathankot-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: पठानकोट में BSF जवान का खौफनाक कदम, खुद को गोली मार की आत्महत्या, राजस्थान का रहने वाला था नानूराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: पठानकोट में BSF जवान का खौफनाक कदम, खुद को गोली मार की आत्महत्या, राजस्थान का रहने वाला था नानूराम
Mon, 24 Jun 2024 06:24 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Mon, 24 Jun 2024 06:24 PM IST
सार
पठानकोट में ड्यूटी पर तैनात बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के एक जवान ने अपनी राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। बीएसएफ ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। मृतक जवान राजस्थान का रहने वाला है।
विज्ञापन
Dead body demo
- फोटो : istock
विस्तार
पठानकोट के बमियाल बॉर्डर पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की पहाड़ीपुर चेक पोस्ट पर डयूटी के दौरान बीएसएफ के एक जवान ने आत्महत्या की है। जवान ने खुद को अपनी ही राइफल से गोली मारी। मृतक की पहचान नानूराम मीणा 38 वर्ष पुत्र मालू राम मीणा गांव व डाकखाना माल्यावास जिला जयपुर राजस्थान के रूप में हुई है।
बीएसएफ ने इसकी सूचना थाना नरोट जैमल सिंह पुलिस को दी है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पठानकोट में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। हालांकि जवान की तरफ से खुद को गोली मारने के कारण का पता नहीं चल पाया।
जांच अधिकारी एसएचओ सरबजीत सिंह ने बताया कि मृतक जवान बीएसएफ 121 बटालियन की पहाड़ीपुर चेक पोस्ट पर तैनात था और सोमवार सुबह डयूटी दौरान जवान ने अपनी राइफल से खुद को गोली मार जीवनलीला समाप्त कर ली है। पुलिस ने मृतक जवान के परिजनों को सूचित कर दिया है और उनके बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।