फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   BSF fires at pakistani drone tried to infiltrate into the Indian border at pathankot

Pathankot: पठानकोट में पाकिस्तानी ड्रोन की घुसपैठ को बीएसएफ ने किया असफल, 46 राउंड फायर कर खदेड़ा

Sun, 17 Jul 2022 11:53 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 17 Jul 2022 11:53 AM IST
सार

ड्रोन की मूवमेंट की 350 से 400 फीट ऊंचाई पर जजमेंट की गई। तुरंत एक्शन में आते हुए जवानों ने इंसास राइफल एवं एलएमजी से 46 राउंड फायर किए। दो रोशनी वाले बम भी  छोड़े। जिसके बाद ड्रोन की आवाज सुनाई देना बंद हो गया।

विज्ञापन
BSF fires at pakistani drone tried to infiltrate into the Indian border at pathankot
drone - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

भारत-पाकिस्तान सीमा पर बमियाल सेक्टर में शनिवार की रात करीब 12:01 बजे एक पाकिस्तानी ड्रोन ने भारतीय सीमा में घुसपैठ करने का प्रयास किया। मुस्तैद 121 बटालियन के बीएसएफ जवानों ने फायरिंग करके ड्रोन को पाकिस्तान लौटने पर मजबूर कर दिया। बीएसएफ सूत्रों ने बताया कि शनिवार की रात पाकिस्तान के हैंडलर ड्रोन को भारत की सीमा में भेजने का प्रयास कर रहे थे। इसे बीएसएफ के जवानों ने फायरिंग करके लौटने पर मजबूर कर दिया। 

विज्ञापन


डीएसपी ऑपरेशन सुखराज सिंह ढिल्लों के मुताबिक बमियाल सेक्टर में बीएसएफ की (टिंडा फारवर्ड) शहीद सुभाष पोस्ट पर तैनात 121 बटालियन के जवानों ने शनिवार रात 12 बजे पिलर नंबर 13 के निकट पाकिस्तान की ओर ड्रोन एक्टिविटी देखी। ड्रोन की मूवमेंट 350 से 400 फुट ऊंचाई पर जजमेंट की गई। तुरंत एक्शन में आते हुए जवानों ने 46 राउंड फायर किए। दो रोशनी वाले बम भी छोड़े। जिसके बाद ड्रोन की आवाज बंद हो गई।
विज्ञापन


रात ही शुरू किया गया सर्च अभियान
ड्रोन एक्टिविटी की सूचना मिलते ही पुलिस और बीएसएफ ने रात को ही पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी। रविवार सुबह क्षेत्र में पुलिस, बीएसएफ और कमांडो की ओर से डीएसपी ऑपरेशन सुखराज सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में टिंडा और कमलदीप बीएसएफ पोस्ट के बीच सर्च ऑपरेशन चलाया गया। फिलहाल, कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। आशंका है कि पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के माध्यम से हथियार या फिर नशे की खेप भेजने का प्रयास किया गया था, जिसे बीएसएफ ने नाकाम कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस और बीएसएफ ने चलाया विशेष चेकिंग अभियान
घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस और बीएसएफ की ओर से विशेष चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली जा रही है। मामले को लेकर डीएसपी आपरेशन सुखराज सिंह ढिल्लों, इंस्पेक्टर आपरेशन राजेश कुमार, थाना प्रभारी नरोट जैमल सिंह दीपक कुमार व चौकी इंचार्ज बमियाल बलकार सिंह ने बताया कि बीएसएफ ने ड्रोन एक्टिविटी की सूचना दी गई थी, जिस पर क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। फिलहाल कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।

 

बीएसएफ की सूचना के बाद पुलिस फोर्स मौके पर गई थी। रात को ही सर्च अभियान शुरू कर दिया गया था। बीएसएफ की टिंडा और कमलदीप पोस्ट के बीच शनिवार रात से रविवार दोपहर तक सर्च अभियान चलाया गया। लेकिन, कुछ नहीं मिला। - सुखराज सिंह ढिल्लों, डीएसपी (ऑपरेशन)।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed