फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   BSF fired on pakistani smugglers, heroin and pistol recovered in search operation in Firozour

Firozpur: बीएसएफ ने पाक तस्करों को फायरिंग कर खदेड़ा, सर्च में हेरोइन, पिस्टल और कारतूस बरामद

Tue, 28 Mar 2023 04:40 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, ममदोट/फिराेजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, ममदोट/फिराेजपुर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 28 Mar 2023 04:40 PM IST
सार

बीएसएफ बटालियन-160 के जवान सोमवार रात के समय फेंसिंग के साथ-साथ गश्त कर रहे थे कि उन्होंने बीओपी नत्था सिंह वाला के नजदीक फेंसिंग पार भारतीय सीमा में पाक तस्करों की हरकत महसूस की। बीएसएफ ने अंधेरे में ही पाक तस्करों पर गोलियां दागनी शुरू कर दीं।

विज्ञापन
BSF fired on pakistani smugglers, heroin and pistol recovered in search operation in Firozour
बीएसएफ की सर्च में बरामद सामान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

ममदोट में सरहद पर लगी फेंसिंग पार भारतीय सीमा में पाक तस्करों की गतिविधियां देख बीएसएफ ने फायरिंग कर दी जिसके बाद पाक तस्कर हेरोइन व असलहा छोड़ वहां से भाग गए। मंगलवार सुबह सर्च अभियान के दौरान हेरोइन के दो पैकेट, चाइना मेड एक पिस्टल, एक मैगजीन व आठ कारतूस बरामद हुए हैं। यह घटना सरहद पर बनी बीएसएफ की बीओपी नत्था सिंह वाला के नजदीक घटी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पुलिस की हिरासत में नहीं है अमृतपाल... हाईकोर्ट में बोली पंजाब सरकार-याची के पास सबूत है तो दे
विज्ञापन

 

बीएसएफ बटालियन-160 के जवान सोमवार रात के समय फेंसिंग के साथ-साथ गश्त कर रहे थे कि उन्होंने बीओपी नत्था सिंह वाला के नजदीक फेंसिंग पार भारतीय सीमा में पाक तस्करों की हरकत महसूस की। बीएसएफ ने अंधेरे में ही पाक तस्करों पर गोलियां दागनी शुरू कर दीं। पाक तस्कर वहां पर हेरोइन व असलहा की खेप छोड़कर भाग गए। मंगलवार सुबह बीएसएफ ने स्पेशल सर्च अभियान शुरू किया तो फेंसिंग पार गेहूं के खेत में से हेरोइन के दो पैकेट, इनमें दो किलो हेरोइन बरामद हुई, उक्त हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में दस करोड़ रुपये कीमत आंकी है। इसके अलावा चाइना मेड एक पिस्टल, एक मैगजीन और आठ कारतूस बरामद हुए हैं। बीएसएफ आसपास के एरिया में भी सर्च अभियान चलाकर चेकिंग कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed