{"_id":"5b7f88522f05f6464c6be75a48ef5619","slug":"booked-on-five-charges-of-blackmail","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लैकमेलिंग के आरोप में पांच पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लैकमेलिंग के आरोप में पांच पर मामला दर्ज
अमर उजाला संगरूर
Updated Sat, 28 Sep 2013 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुनाम(संगरूर)। ब्लैकमेलिंग करके पैसे ऐंठने के आरोप में पुलिस ने पांच के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि तीन अन्य की पहचान में पुलिस जुट गई है।
सभी आरोपी संगरूर से संबधित बताए जाते हैं।
एसएचओ सिटी सतनाम सिंह ने बताया रिपेयर का काम करने वाले डीएवी स्कूल के नजदीक स्थित शिव कुमार की दुकान पर शनिवार को कार सवार पांच व्यक्ति पहुंचे।
उन्होंने शिव कुमार को गैस सिलेंडर ब्लैक करने का आरोप लगाते धमकाया और चालीस हजार रूपये की मांग की। बाद में सौदा 10हजार रुपये में तय हो गया। इसके बाद शिव कुमार ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दो लोगों को काबू कर लिया जबकि तीन भागने में सफल रहे। आरोपियों की पहचान संगरूर निवासी दीपक कुमार तथा सतीश कुमार के रूप में हुई है।
एसएचओ ने कहा कि यही पांचों व्यक्ति यहां ट्रक यूनियन के नजदीक चाय की दुकान करने वाले तरसेम सिंह के पास भी गए थे और उससे बाल मजदूरी करवाने की आड़ में पांच हजार रुपये ले आए।
विज्ञापन
एसएचओ ने कहा कि मामले के अन्य आरोपियों की पहचान करके जल्द उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
---------------------------