{"_id":"63cbd3f1797d19380376e802","slug":"bharatiya-janata-party-leader-sarup-chand-singla-alleged-receiving-threatening-calls-on-whatsapp-2023-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bathinda: पूर्व विधायक सरूप चंद सिंगला को मिली धमकी, भाजपा में शामिल होने पर दी चेतावनी, सुरक्षा बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bathinda: पूर्व विधायक सरूप चंद सिंगला को मिली धमकी, भाजपा में शामिल होने पर दी चेतावनी, सुरक्षा बढ़ी
Sat, 21 Jan 2023 05:30 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 21 Jan 2023 05:30 PM IST
सार
भाजपा नेता सिंगला ने पंजाब सरकार पर हमला बोलते हुए मांग रखी कि वह लोगों की जानमाल की सुरक्षा सुनिश्चित करें व इस बाबत असामाजिक तत्वों पर सख्ती करें। पंजाब के हालात खराब हो रहे हैं व लोग भगवान के भरोसे जी रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस को शिकायत सौंपते भाजपा नेता।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी के जिला शहरी प्रधान व पूर्व विधायक सरुप चंद सिंगला ने आरोप लगाया कि उन्हें व्हाटसएप पर शरारती तत्वों की तरफ से जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। वहीं भाजपा में शामिल होने पर परिणाम भुगतने के लिए कहा जा रहा है। इस बाबत उन्हें पहली कॉल 29 दिसंबर को आई थी, जिसमें कहा गया था कि वह हिंदू पार्टी में क्यों गए वहीं उन्हें किसी तरह की गतिविधियां नहीं करने के लिए भी कहा गया।
इसके बाद मामला पुलिस प्रशासन के ध्यान में लाया गया था, जिसमें उन्हें सुरक्षा मुहैया करवाई गई। अब दूसरी कॉल 20 जनवरी को आई जिसमें आरोपी उन्हें गालियां व धमकी दे रहे हैं कि भाजपा ज्वाइन करने का परिणाम उन्हें भुगतना होगा। उन्हें कहा गया कि 22 जनवरी को अमृतसर में भाजपा कार्यकारिणी की बैठक में गए तो सही नहीं होगा। उन्होंने एसएसपी जे इलेनचेजियन को शनिवार सुबह शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ने पुख्ता कदम उठाने का आश्वासन दिया व इस बाबत आला अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है।
भाजपा नेता सिंगला ने पंजाब सरकार पर हमला बोलते हुए मांग रखी कि वह लोगों की जानमाल की सुरक्षा सुनिश्चित करें व इस बाबत असामाजिक तत्वों पर सख्ती करें। पंजाब के हालात खराब हो रहे हैं व लोग भगवान के भरोसे जी रहे हैं। आम आदमी परेशान है पहले व्यापारी निशाने पर थे अब मजदूरों से भी लूट हो रही है। सिंगला ने कहा कि इस धमकी की उन्होंने व्हाटसएप पर वीडियो बनाई है व पूरा विवरण पुलिस अधिकारियों के साथ पार्टी हाईकमान के पास भेज दिया है।
विज्ञापन
इससे पहले शनिवार की सुबह सरुप चंद सिंगला ने जिला शहरी भाजपा कार्यकारिणी की मीटिंग भी रखी जिसमें वर्तमान हालात व आगामी कदमों के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। वहीं सरुप चंद सिंगला ने कहा कि उन्हें प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में जाने से रोका जा रहा है लेकिन वह अमृतसर साहिब में होने वाली इस बैठक में जाएंगे व धमकी का उन पर कोई असर नहीं होगा। वहीं एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पार्षदों के भाजपा में शामिल होने संबंधी अभी तक उनके पास कोई जानकारी नहीं मिली है न ही उनकी मनप्रीत सिंह बादल के साथ इस बाबत बैठक व चर्चा हुई है। भाजपा में ऐसा कोई नियम नहीं है जिसमें कहीं दो गुट काम करते हो बल्कि सभी मिलकर काम करेंगे। जिन पार्षदों को शामिल करने की बात होगी उनके बारे में पूरा विवरण लेकर ही अगला कदम उठाया जाएगा व अंतिम फैसला लिया जाएगा। एसएसपी जे इलेनचेजियन का कहना था कि पुलिस के पास भाजपा नेता सिंगला की शिकायत पहुंची है, जिसकी जांच की जा रही है।