फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Bathinda News ›   Sought to close the open bars on the National Highway

नेशनल हाईवे पर खुले ठेकों को बंद करने की मांग

Mon, 25 Jan 2016 07:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा Updated Mon, 25 Jan 2016 07:22 PM IST
विज्ञापन
Sought to close the open bars on the National Highway
शिव सेना हिंदुस्तान के जिला अध्यक्ष सुशील कुमार जिंदल की अगुवाई में नेशनल हाईवे पर खुले शराब के ठेकों के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया गया। इसमें प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।
विज्ञापन


जिला अध्यक्ष जिंदल ने कहा कि 25 से 50 फीसदी सड़क हादसे गाड़ी चालक के शराब का सेवन करने से होते हैं।

उन्होंने कहा कि पीजीआई की ओर से करवाए ताजा सर्वेक्षण के अनुसार 200 सड़क हादसों का शिकार लोगों में से 40 फीसदी वे लोग पाए गए, जिन्होंने हादसे के दौरान शराब का सेवन किया था।
विज्ञापन


11 फीसदी वे लोग पाए गए, जिन्होंने भुक्की पोस्त के अलावा अन्य नशे का सेवन किया हुआ था। जिला अध्यक्ष जिंदल ने कहा कि प्रदेश सरकार अपनी कमाई को बढ़ाने के लिए लोगों की कीमती जानों की परवाह किए बिना आए दिन शराब के ठेकों में बढ़ोतरी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे साफ तौर पर जाहिर है कि पंजाब सरकार को लोगों की जिंदगी की कोई परवाह नहीं है। उन्होंने चेतावनी देते कहा कि अगर प्रदेश सरकार ने समय रहते नेशनल हाईवे पर खुले शराब के ठेकों और खुलेआम बिक रहे तंबाकू को बंद करवाने के लिए उचित कदम न उठाए तो वे संघर्ष के साथ भूख हड़ताल भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed