फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Bathinda News ›   16 lakh cash seized from the home of the Deputy Commissioner of IT

आईटी डिप्टी कमिश्नर से घर से 16 लाख की नगदी बरामद

Sun, 07 Feb 2016 06:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा Updated Sun, 07 Feb 2016 06:41 PM IST
विज्ञापन
16 lakh cash seized from the home of the Deputy Commissioner of IT
सिरसा में तैनात इन्कम टैक्स विभाग के डिप्टी कमिश्नर नितिन गर्ग के घर शनिवार पूरी रात सीबीआई की छापेमारी जारी रही।
विज्ञापन


छापामारी के दौरान 16 लाख नगद, 60 लाख के हीरे के जेवर, डेढ़ किलो सोना, पांच लाख की चांदी, पूरे परिवार के 26 बैंक खाते, दो लॉकर और करोड़ों की जायदाद के कागजात बरामद हुए।

सीबीआई ने सब कुछ कब्जे में लेकर रविवार को आरोपी कमिश्नर और उनके नौकर प्रिंस को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को बठिंडा के ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट करनवीर सिंह की अदालत में पेश किया।
विज्ञापन


जहां से उन्हें 20 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। नितिन गर्ग पर सिरसा के एक व्यापारी पुरुषोत्तम गोयल से दो लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप थे। इसी शिकायत पर सीबीआई ने गर्ग के घर पर रेड की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार देर शाम चंडीगढ़ सीबीआई के डीएसपी आरएस गुंजल और एमके पुरी ने 12 अधिकारियों के साथ नितिन गर्ग के गणेश नगर स्थित घर में रेड की।

इस दौरान नितिन गर्ग की पत्नी सरोज रानी और बहू ही घर में मौजूद थीं। रेड की सूचना मिलते ही कमिश्नर और उनका बेटा पुलकित गर्ग अंडरग्राउंड हो गए थे। देर रात को सीबीआई की टीम ने नितिन गर्ग को हिरासत में लेकर उनके घर में सर्च अभियान चलाया, जो पूरी रात चलता रहा।

इस बीच गर्ग ने खुद को हार्ट का मरीज बताते हुए सीबीआई टीम से डॉक्टर से चेकअप करवाने के लिए कहा। बठिंडा के सरकारी अस्पताल में देर रात को कमिश्नर का चेकअप करवाया गया।

रिपोर्ट नार्मल आने के बावजूद कमिश्नर और उनकी पत्नी सरोज दिल्ली हार्ट अस्पताल में दाखिल हो गए। इस दौरान सीबीआई की टीम घर में सर्च करती रही।

शनिवार रात करीब दस बजे के बाद घर पहुंचे गर्ग के नौकर प्रिंस से भी सीबीआई टीम ने पूछताछ की और उसके पास से रिश्वत के करीब दो लाख रुपये बरामद किए।

सीबीआई ने डिप्टी कमिश्नर के खिलाफ रिश्वत लेने का मामला दर्ज कर लिया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार गर्ग पर जल्द ही आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में भी कार्रवाई शुरू की जाएगी।

रविवार दोपहर करीब एक बजे सीबीआई की टीम कमिश्नर नितिन गर्ग को अस्पताल से छुट्टी दिलवाकर अपने साथ ले गई।

इसके बाद टीम ने बठिंडा के ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट करनवीर सिंह की अदालत में नितिन गर्ग और नौकर प्रिंस को पेश किया। अदालत ने दोनों को 20 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।


नितिन गर्ग का बेटा पुलकित गर्ग अभी तक अंडरग्राउंड है। टीम ने बठिंडा के सबसे महंगे क्षेत्र 100 फुट रोड पर बन रहे उनके ग्लोबल इमेजिंग अस्पताल और पैथ लैब में भी छापामारी की थी। वहां से जरूरी कागजात कब्जे में ले लिए गए हैं। सीबीआई जल्द ही डिप्टी कमिश्नर को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed