{"_id":"2bdc2bb6b9b600f8320d816c2fa79214","slug":"-852477","type":"story","status":"publish","title_hn":"punjab, bathinda, rap, crime","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
punjab, bathinda, rap, crime
अमर उजाला, बठिंडा
Updated Mon, 14 Jul 2014 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव भोड़ीपुरा में एक गर्भवती महिला की अज्ञात व्यक्ति ने दुराचार के बाद हत्या कर दी।
मृतका अपनी दो बच्चियों के साथ मायके से घर वापस आ रही थी। महिला का शव केसर सिंह वाला रोड पर खेत में बरामद हुआ था। पुलिस ने इस मामले में फिलहाल अज्ञात पर दुराचार और हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दयालपुरा पुलिस को दी शिकायत में महिला की मां ने बताया कि उसकी बेटी की शादी गांव पंजगराई में हुई थी। उसकी बेटी सात माह की गर्भवती थी, वह अपनी दो छोटी बेटियों के साथ शनिवार को मायके गई थी। रविवार को उसने वापस आना था। गांव के लोगों से पता चला कि केसर सिंह वाला रोड के पास उसकी लाश पड़ी है।
मौके पर पहुंची थाना दयालपुरा पुलिस ने जांच शुरू की। जांच अधिकारी महिंदरजीत सिंह ने बताया प्रथम दृष्टया लगता है कि महिला के साथ पहले दुराचार हुआ है और उसके बाद उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने इस संबंध में अभी अज्ञात पर मामला दर्ज कर लिया है व मामले की गहनता से जांच चल रही है।
विज्ञापन
मेडिकल रिपोर्ट आने बाद ही दुराचार संबंधी स्थिति स्पष्ट होगी। जल्द ही इस केस की गुत्थी को सुलझा लिया जाएगा।