{"_id":"6426887efaae6e7fe5086004","slug":"bathinda-printing-press-owner-try-to-comit-suicide-with-family-wife-son-died-2023-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: परिवार के साथ झील में कूदा प्रिंटिंग प्रेस मालिक, पत्नी-बेटे की मौत, कर्ज के कारण रहता था परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: परिवार के साथ झील में कूदा प्रिंटिंग प्रेस मालिक, पत्नी-बेटे की मौत, कर्ज के कारण रहता था परेशान
Fri, 31 Mar 2023 12:45 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 31 Mar 2023 12:45 PM IST
सार
शुक्रवार सुबह महिला समेत तीन लोगों ने लेक नंबर-3 में छलांग लगा दी। आसपास के लोगों ने देखकर तुरंत उन्हें बाहर निकाला। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सभी को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मां-बेटे को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
अस्पताल में रखे शव।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बठिंडा में कर्ज में डूबे प्रिंटिंग प्रेस के मालिक ने पत्नी और बेटे के साथ शुक्रवार सुबह झील में छलांग लगाकर खुदकुशी करने का प्रयास किया। प्रिंटिंग प्रेस मालिक की पत्नी और बेटे की मौत हो गई जबकि वह खुद घायल हो गए। खुदकुशी करने का मुख्य कारण कर्ज ज्यादा होना और बैंक द्वारा आज मकान की कुर्की की जानी थी। मानसिक परेशानी के चलते पूरे परिवार ने कदम उठाया है।
यह भी पढ़ें: MP Raghav Chadha Parineeti Chopra Marriage Confirms: सांसद के घर जल्द बजेगी शहनाई, इस सिंगर ने दी मुबारकबाद
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह महिला समेत तीन लोगों ने लेक नंबर-3 में छलांग लगा दी। आसपास के लोगों ने देखकर तुरंत उन्हें बाहर निकाला। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सभी को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मां-बेटे को मृत घोषित कर दिया, जबकि पिता की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों की पहचान कैलाश रानी और उसके बेटे पबनीश कुमार के रूप में हुई है,जबकि सुरिंदर घायल है।
विज्ञापन
मानसिक रूप से थे परेशान
मृतक के रिश्तेदार ने बताया कि उसके पास सुरिंदर का फोन आया था। उसने अलविदा कहकर फोन काट दिया। वह कई दिनों से परेशान था। वह प्रिंटिंग प्रेस का काम करता था। उसके परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। बैंक ने शुक्रवार को मकान की कुर्की करनी थी। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।