{"_id":"6348fa96ba13b30e801a0b03","slug":"bathinda-police-registered-fir-on-posters-of-beauty-contest-winning-girl-given-chance-marry-canadian-nri","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: सौंदर्य प्रतियोगिता जीतने पर मिलेगा कनाडा के NRI से शादी का मौका, विवादित पोस्टर मामले में FIR दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: सौंदर्य प्रतियोगिता जीतने पर मिलेगा कनाडा के NRI से शादी का मौका, विवादित पोस्टर मामले में FIR दर्ज
Fri, 14 Oct 2022 11:29 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 14 Oct 2022 11:29 AM IST
सार
विज्ञापन में कहा गया था कि जीतने वाली लड़की को कनाडा के एनआरआई से शादी करने का मौका दिया जाएगा। विवाद उठने के बाद पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
सौंदर्य प्रतियोगिता का विज्ञापन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
बठिंडा की एक सौंदर्य प्रतियोगिता विवादों में आ गई है। प्रतियोगिता के लिए लगाए पोस्टर के मुताबिक इसमें सिर्फ सुंदर और ऊंची जाति की युवतियां हिस्सा ले सकती हैं। जीतने वाली युवती को एनआरआई दूल्हे से शादी करने का मौका मिलेगा। जब यह पोस्टर लोगों ने पढ़ा तो उन्होंने कड़ा विरोध जताया। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और आयोजनकर्ता होटल प्रबंधकों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
इसका आयोजन शहर के एक होटल में 23 अक्टूबर को होना था। इसके लिए जगह-जगह पोस्टर चिपकाए गए। सोशल मीडिया पर भी यह पोस्टर वायरल हुआ। इसमें लिखा था कि जीतने वाली युवती के साथ कनाडा का एनआरआई जनरल जाति का पीआर लड़का पक्के तौर पर शादी करेगा। पोस्टर में तीन नंबर लिखे थे, जिस पर इच्छुक युवतियों को संपर्क करने को कहा गया। लोगों ने जब यह नंबर मिलाए तो ऑस्ट्रेलिया जाकर मिले। दरअसल, तीनों नंबर ऑस्ट्रेलियाई थे। गिरफ्तार प्रबंधकों की पहचान सुरिंदर सिंह और राम दयाल सिंह जोड़ा के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर विदेश ले जाने की आशंका
बताया जा रहा है कि कनाडा और अमेरिका में बैठे पंजाब के एनआरआई दूल्हे युवतियों को फंसाने के लिए नए तरीके से जाल बिछा रहे हैं। वे इसके जरिए युवतियों को विदेश ले जाने की फिराक में हैं। एसएसपी जे इलनचेजियन ने कहा कि लोगों के विरोध के बाद होटल मालिकों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन