फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Training provided in 13 districts for social audits.

Chandigarh-Haryana News: सोशल ऑडिट के लिए 13 जिलों में दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा के 13 जिलों में सोशल ऑडिट के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण पूरा हो गया। इस प्रशिक्षण में लगभग 300 ग्राम संसाधन व्यक्तियों (वीआरपी) को प्रशिक्षित किया गया है। प्रशिक्षण में संचालन, अभिलेखों के परीक्षण व ग्रामीणों से संवाद के बारे में बताया गया। प्रशिक्षण के बाद ये व्यक्ति गांवों में अंकेक्षण प्रक्रिया को प्रभावी बनाएंगे। पिछले वर्ष मनरेगा में हुए कार्यों की वास्तविकता जांचने के लिए यह प्रशिक्षण दिया गया। सोशल ऑडिट के समापन के बाद जन सुनवाई भी होंगी।
विज्ञापन

हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान नीलोखेड़ी के निदेशक डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि सोशल ऑडिट ग्रामीणों को विकास योजनाओं की निगरानी में सक्रिय भागीदारी का अवसर देता है। यह प्रशिक्षण करनाल, कुरुक्षेत्र, झज्जर, जींद, कैथल, महेंद्रगढ़, नूंह, अंबाला, भिवानी, फतेहाबाद, हिसार, सोनीपत, सिरसा और यमुनानगर जिलों में दिया गया। कार्यक्रम समन्वयक और संस्थान के सहायक आचार्य डॉ. वजीर सिंह ने प्रशिक्षण के दाैरान कई महत्वपूर्ण बातें साझा कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed