{"_id":"668eb8cf672221472e0e033e","slug":"bathinda-police-arrested-three-accused-they-robbed-truck-drivers-on-highway-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: हाईवे पर ट्रक चालकों को लूटने वाले गिरोह के 3 शातिर गिरफ्तार, प्लानिंग के तहत देते थे वारदात को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: हाईवे पर ट्रक चालकों को लूटने वाले गिरोह के 3 शातिर गिरफ्तार, प्लानिंग के तहत देते थे वारदात को अंजाम
Wed, 10 Jul 2024 10:07 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Wed, 10 Jul 2024 10:07 PM IST
सार
पंजाब के हाईवे पर ट्रक चालकों को लूटने वाले गिरोह के तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक ट्रक और लूटा गया सामान भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में तीनों आरोपी।
- फोटो : संवाद
विस्तार
पंजाब के बठिंडा पुलिस ने एक ऐसे गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है जो हाईवे पर ट्रक चालकों को लूटते थे। शातिर पूरी प्लानिंग के साथ वारदात को अंजाम देते थे। बदमाश हाईवे पर आने-जाने वाले कंटेनर व ट्रक चालकों से लिफ्ट लेने के बहाने तेजधार हथियार के दम पर उनको लूट लेते थे। पकड़े गए बदमाशों की पहचान नवदीप सिंह उर्फ दीपा निवासी गांव अजनोंद जिला लुधियाना, जगसीर सिंह उर्फ गनी निवासी बस्ती नंबर 6 बीड़ तलाब बठिंडा, धरमिंदर सिंह निवासी बैक साइड बस स्टैंड बठिंडा के तौर पर हुई है।
पुलिस ने तीनों आरोपियों से लूट का सामान एटीएम कार्ड, मोबाइल फोन, 1500 नकदी के अलावा तेजधार हथियार व एक ट्रक भी बरामद किया है। आरोपी वारदात को अंजाम देने के लिए एक ट्रक का उपयोग करते थे और खुद को ट्रक चालक बताकर रास्ते में खड़े हो जाते थे।
डीएसपी आर मंजीत सिंह ने बताया कि बीते दिन ट्रक चालक गुरविंदर सिंह निवासी गांव मनियाल जिला तरनतारन ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई थी कि डबवाली नेशनल हाईवे पर ट्रक लेकर खड़े कुछ युवकों ने उसको लिफ्ट लेने के लिए रोका। इसके बाद युवकों ने तेजधार हथियार के दम पर उससे नकदी एवं अन्य सामान लूट लिया।
विज्ञापन
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी नवदीप सिंह उर्फ दीपा, जगसीर सिंह उर्फ गनी, धरमिंदर सिंह को गिरफ्तार किया। डीएसपी ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों से लूट का सामान एटीएम कार्ड, 1500 रुपये नकद, मोबाइल फोन, चेक, ट्रक का साउंड सिस्टम बरामद किया गया। इसके अलावा पुलिस ने उस ट्रक को भी आरोपियों से बरामद किया जिस ट्रक को आरोपी वारदात के समय उपयोग करते थे।
आरोपियों पर दर्ज हैं कई मामले
डीएसपी ने बताया कि पुलिस तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर उनका पुलिस रिमांड हासिल करेगी। आरोपी नवदीप सिंह उर्फ दीपा पर पहले शराब तस्करी के तीन केस लुधियाना एवं यूपी में दर्ज हैं। आरोपी जगसीर सिंह उर्फ गनी पर दो नशा तस्करी के थाना केनाल और एक चोरी का थाना थर्मल बठिंडा दर्ज हैं। जबकि तीसरे आरोपी पर पहले कोई भी आपराधिक केस दर्ज नहीं है।