{"_id":"679234ec7cc2830dde0b6b4a","slug":"bathinda-girl-missing-in-canada-she-finding-job-after-complete-study-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी कहती थी पूरा कर्ज चुकाऊंगी: पंजाब की युवती कनाडा में लापता...परिवार ने जमीन बेचकर भेजा, ढूंढ रही थी नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी कहती थी पूरा कर्ज चुकाऊंगी: पंजाब की युवती कनाडा में लापता...परिवार ने जमीन बेचकर भेजा, ढूंढ रही थी नौकरी
Thu, 23 Jan 2025 05:54 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Thu, 23 Jan 2025 05:54 PM IST
सार
पंजाब के बठिंडा में रहने वाले एक परिवार पर मुसिबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। क्योंकि परिवार की बेटी कनाडा में लापता हो गई है। पूरा परिवार बेटी को लेकर चिंता में डूबा हुआ है। पिता का कहना है कि उन्होंने जमीन बेचकर बेटी को विदेश भेजा था।
विज्ञापन
संदीप कौर की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब की युवती कनाडा में लापता हो गई। युवती करीब आठ दिन से गायब है। बठिंडा के गांव संदोहा की रहने वाली संदीप कौर कनाडा में रहती है, लेकिन वह 15 जनवरी 2025 से गायब है। परिवार ने उसके बारे में वहां की एबेंसी से लेकर लड़की के संपर्क में रहे दोस्तों से जानकारी हासिल करने की कोशिश की, लेकिन उन्हें इस बारे में कोई सुराग व जानकारी नहीं मिली, तो चिंतित परिवार ने अब केंद्र और पंजाब सरकार से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
युवती के पिता गुरमेल सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी को बेहतर भविष्य के लिए जमीन बेचकर कनाडा भेजा था। संदीप पहले से ही कनाडा में अपनी पढ़ाई पूरी कर चुकी थी और रोजगार की तलाश में थी। वह नियमित रूप से परिवार से संपर्क में रहती थी और उन्हें आश्वासन देती थी कि वह मेहनत करके परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारेगी और कर्ज चुकाएगी। कनाडा पुलिस अभी तक युवती का कोई सुराग नहीं लगा पाई है।
विज्ञापन
पुलिस को समुद्र की लहरों में डूबने का शक
कनाडा सरकारी के अधिकारियों का कहना है कि उसके समुद्र की लहरों में डूबने की आशंका है, लेकिन परिजन इस बात से संतुष्ट नहीं हैं। वे घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग कर रहे हैं और सच्चाई सामने लाने के लिए दोनों सरकारों से हस्तक्षेप की अपील कर रहे हैं। युवती के भाई कुलदीप सिंह ने बताया कि इसी माह 15 जनवरी से उसकी बहन का फोन बंद होने के बाद जब घरवालों ने युवती के बारे में पता लगाया, तो वहां से पुलिस ने जानकारी दी कि युवती संदीप कौर अपने दोस्त के साथ बीच पर फोटो खींच रही थी, तभी समुद्र की लहरों की वजह से वह पानी में गिर गई।
विज्ञापन
पुलिस जांच में उठाए सवार
परिवार ने पुलिस की जांच पर सवाल उठाए उठाए हैं। वे मांग कर रहे हैं कि उनकी बेटी के साथ हुई घटना की गहन जांच की जाए। युवती के भाई कुलदीप सिंह ने बताया कि उसने करीब तीन महीने पहले अपने सभी इंटरनेट मीडिया अकाउंट बंद कर दिए थे और अपने परिवार से बहुत कम बात करती थी, लेकिन कुछ दिन पहले उसने परिवार से भी बात की थी।
एक जनवरी को मामा के पास गई थी संदीप कौर
संदीप कौर एक जनवरी को कनाडा में ही रहने वाले अपने मामा के पास गई थी और तब भी वह काफी घबराई हुई थी। परिजन और रिश्तेदार केंद्र और पंजाब सरकार से मामले में हस्तक्षेप कर युवती के लापता होने की जांच करने व सच्चाई सामने लाने की मांग कर रहे हैं।