{"_id":"e01f21c078279dac87a2dedbfc9515ff","slug":"bank-guard-fire-murdered","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक गार्ड की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक गार्ड की गोली मारकर हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर
Updated Fri, 13 Jun 2014 09:55 PM IST
विज्ञापन
गांव खडियाल स्थित मालवा ग्रामीण बैंक में शुक्रवार को तीन अज्ञात व्यक्तियों ने घुसकर बैंक के सुरक्षा कर्मी पर गोलियां दाग दी, जिससे उसकी मौत हो गई। थाना छाजली की पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
बैंक के ब्रांच मैनेजर गुरमेज सिंह ने बताया कि दोपहर बाद अचानक बैंक में घुसे तीन अज्ञात व्यक्तियों ने सुरक्षा गार्ड गोपी सिंह (46) पुत्र ईशर सिंह निवासी गांव भट्टीवाल कलां पर गोलियां चला दी। उन्होंने तुरंत गार्ड को संगरूर सिविल अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
मामले की जांच कर रहे एएसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि बैंक में प्रवेश करते ही अज्ञात व्यक्तियों ने सुरक्षा गार्ड पर गोलियां चलाई, गार्ड की छाती में गोली लगने की वजह से उसकी मौत हो गई। घटना के दौरान बैंक में मौजूद अन्य मुलाजिमों में अफरातफरी वाला माहौल बन गया और हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने क्षेत्र के चारों तरफ नाकाबंदी करके हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।