फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Army soldier arrested with drone in Pathankot police registered case against him

पठानकोट में सेना का जवान गिरफ्तार: सैनिक के पास मिला ड्रोन, अलग-अलग जगह करता था वीडियोग्राफी, दिल्ली से खरीदा

Fri, 23 Aug 2024 02:57 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 23 Aug 2024 02:57 PM IST
सार

भारत-पाक सीमा पर बसे पठानकोट के एक गांव से सेना का जवान ड्रोन के साथ गिरफ्तार हुआ है। सेना के जवान के पास आठ महीने से ड्रोन था, लेकिन उसने इस बारे में परमिशन नहीं ली थी।  

विज्ञापन
Army soldier arrested with drone in Pathankot police registered case against him
बरामद ड्रोन। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के पठानकोट में सेना का जवान ड्रोन के साथ गिरफ्तार हुआ है। यह जवान पठानकोट के बॉर्डर एरिया के गांव का रहने वाला है। पुलिस ने उसे शुक्रवार सुबह घर से गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान 24 वर्षीय सोहन लाल के तौर पर हुई है, जो सेना का जवान है। सैन्य जवान से ड्रोन मिलने की सूचना मिलने पर खूफिया एजेंसियां भी अलर्ट हो गई हैं।

विज्ञापन


पठानकोट जिले के हलका भोआ अधीन आते गांव मानसिंघपुरा में देर रात पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव के एक युवक के पास ड्रोन है। सुबह ही थाना नरोट जैमल सिंह पुलिस और सेना के घातक कमांडो सर्च करते हुए सोहन लाल के घर पहुंचे।  
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी सुखजिंदर सिंह थापर ने कहा कि गांव मानसिंघपुरा का रहने वाले युवक सोहन लाल के पास से पुलिस ने ड्रोन बरामद किया है। थाना नरोट जैमल सिंह में उसके खिलाफ पर्चा दर्ज किया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करके पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि ड्रोन रखने संबंधी कारण पता लगाया जा सके। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं आरोपी के लिंक बॉर्डर पार दुश्मनों के साथ तो नहीं हैं। 


हैरानी की बात यह है कि सोहन लाल सेना का जवान है और इसने करीब आठ माह पहले दिल्ली से यह ड्रोन 80 हजार रुपये में खरीदा था। उसके बाद इसने शादी कर ली और अलग-अलग जगह वीडियोग्राफी करने लगा। सेना के जवान से बॉर्डर एरिये से ड्रोन बरामद होना गंभीर जांच का विषय है। क्योंकि गांव मानसिंघपुरा भारत-पाक बॉर्डर से करीब नौ किलोमीटर की दूरी पर है। 

चोरी छिपे उक्त जवान ने ड्रोन घर में रखा हुआ था। उसने किसी से भी ड्रोन की परमिशन नहीं ली थी। वहीं, जांच अधिकारी ने कहा कि शनिवार को कोर्ट में पेश करके आरोपी पर आगे की बनती कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed