फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Army Punjab police intensified search for suspects in Pathankot install high security cameras

Pathankot: आतंकियों की घुसपैठ रोकने के लिए सेना मुस्तैद, लगाए एचएचटीआई-पीटीजेड कैमरे और रोटेटिंग लाइट

Mon, 15 Jul 2024 02:49 PM IST
निवेदिता वर्मा सूरज प्रकाश, संवाद, पठानकोट (पंजाब)
सूरज प्रकाश, संवाद, पठानकोट (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 15 Jul 2024 02:49 PM IST
सार

पठानकोट, जेएंडके और दीनानगर, गुरदासपुर में संदिग्ध दिखे हैं। जेएंडके के कठुआ जिले में संदिग्धों की सक्रियता ज्यादा देखने को मिली है। हाल ही में सेना के वाहन पर आतंकी हमले में पांच जवानों के बलिदान के बाद तीन राज्याें की पुलिस और सेना आतंकियों के ठिकाने पता लगाने के लिए सर्च में जुटी है।

विज्ञापन
Army Punjab police intensified search for suspects in Pathankot install high security cameras
पठानकोट में सुरक्षा कड़ी - फोटो : संवाद

विस्तार

सेना और पुलिस ने पठानकोट में लगातार दिखाई दे रहे संदिग्धों की तलाश संयुक्त रूप से तेज कर दी है। तीन राज्यों पंजाब, जेएंडके और हिमाचल की सीमाओं पर कड़ा पहरा लगा दिया गया है और प्रत्येक आने जाने वाले लोगों की तलाशी ली जा रही है। इसके अलावा भारत-पाक सीमा पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन


अतिरिक्त हाई अलर्ट और सुरक्षा उद्देश्य के लिए सीमावर्ती क्षेत्र में सेना द्वारा एचएचटीआई, पीटीजेड कैमरे लगा दिए गए हैं, जो एक किलोमीटर तक की रेंज में आतंकियों की किसी भी तरह की हरकत पर कैप्चर करेंगे। वहीं, पठानकोट और जेएंडके बार्डर पर सेना ने अतिरिक्त रोटेटिंग लाइटें भी इंस्टाल की हैं। दूसरी ओर नदियों-नालों पर भी फैंसिंग (बीएस बाढ़) लगाई और सैनिक बढ़ाए गए हैं। वहीं संदिग्धों की तलाश के लिए बाहरी राज्यों से सेना की टुकड़ियां आई हैं।
विज्ञापन

 

इंटर स्टेट नाकों पर पुलिस और सेना रहेगी मौजूद

पठानकोट के बॉर्डर क्षेत्र में पुलिस प्रशासन द्वारा स्थापित किए गए प्रत्येक इंटरस्टेट नाके पर पुलिस के साथ अब सेना भी मौजूद रहेगी। इससे पहले इंटर स्टेट नाकों पर अकेले पुलिस ही चैकिंग में रहती थी और समय की जरूरत अनुसार पुलिस सेना का सहयोग भी साथ में रखना जरूरी समझ रही है। वहीं, बॉर्डर के कई सुनसान रास्तों पर पुलिस प्रशासन के पक्के नाके भी लगाए जा रहे हैं और दिन-रात सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। समय-समय पर पुलिस और सेना सर्च भी चलाएगी, जो बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आतंकियों ने भारत में घुसपैठ का रास्ता बदला

जेएंडके के कठुआ जिले में सेना पर आतंकी हमले के बाद पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने जेएंडके पुलिस, सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियों से बैठक की। मीटिंग में यह इनपुट साझा किया गया कि आतंकियों ने भारत में घुसपैठ करने का रास्ता बदल लिया है। आतंकी अब पंजाब के रास्ते घुसपैठ कर रह हैं क्योंकि पठानकोट, गुरदासपुर और दीनानगर समेत कई जगह संदिग्ध लोगों को दिखे हैं। इसी मीटिंग के बाद आतंकवाद को खत्म करने के लिए पंजाब के बाॅर्डर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed