फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Antique exhibition in Sangroor

संगरूर में पुरातन वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई

Mon, 30 Sep 2013 10:47 PM IST
अमर उजाला, संगरूर
अमर उजाला, संगरूर Updated Mon, 30 Sep 2013 10:47 PM IST
विज्ञापन
Antique exhibition in Sangroor
संगरूर में द ग्लोबल इंटरनेशनल नूमिसमेटिक एंड फलेटलिक सोसाइटी ने पुरानी वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई। इसके मुख्य मेहमान डीसी कुमार राहुल थे।
विज्ञापन


प्रदर्शनी में पुराने मोटरसाइकिल, पुराने स्कूटर, म्यूजिकल डिब्बे, पुराने सिक्के, बैंक नोट, करेंसी, मुगल काल, और दस्तकारी, फुलकारी, दरियां, पीतल के गिलास, पेंटिंग, भारतीय गणतंत्र के सिक्के, पुराने बर्तन, पुराने कैमरे, ग्रामोफोन, पुरानी किताबें, मिट्टी के तेल के लैंप और पंखे, डाक की टिकटों और ब्रिटिश साम्राज्य का पुराना कांच का सामान रखा गया।

 सबसे पहले डीसी ने पुरातन समय का मोटरसाइकिल चलाकर देखा। उन्होंने कहा कि विरसे की संभाल बहुत ज्यादा जरूरी है, तभी आने वाली पीढ़ी को इतिहास के बारे में पता चलता है।
विज्ञापन


उन्होंने क्लब की प्रशंसा करते कहा कि क्लब ने जो कार्य शुरू किया है वह जारी रहना चाहिए। पुरानी वस्तुएं संभालने के शौकीन अश्वनी चौधरी ने कहा कि यह उनकी न केवल हॉबी है, बल्कि इसके साथ साथ हमें अपने इतिहास के बारे में भी पता चलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडवोकेट दिनेश ने कहा कि आए महीने यह प्रदर्शनी लगाई जाती है, यह बेहद प्रशंसनीय है। इस मौके पर सुरिंदर शर्मा, गौतम चौधरी, शैंकी चौधरी, पंडित कैलाश राव, रिंकू गर्ग, राजिंदर शर्मा, पंडित कपिल जोशी, गुरप्रीत सिंह, बलविंदर जिंदल, दीपक जिंदल और रीटा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed