{"_id":"6a019244409449e9880a47e8","slug":"anti-drug-campaign-asi-in-police-vehicle-in-abohar-buys-drugs-suspended-after-video-goes-viral-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा विरोधी मुहिम पर सवाल: अबोहर में पुलिस गाड़ी में बैठे ASI ने नशा खरीदा, वीडियो वायरल होने के बाद सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशा विरोधी मुहिम पर सवाल: अबोहर में पुलिस गाड़ी में बैठे ASI ने नशा खरीदा, वीडियो वायरल होने के बाद सस्पेंड
Mon, 11 May 2026 01:54 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
Published by: Nivedita
Updated Mon, 11 May 2026 01:54 PM IST
सार
एसपी आशवंत सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो 4-5 दिन पुरानी है। मामले की जांच पुलिस द्वारा की गई, जिसमें सामने आया कि 112 हेल्पलाइन में तैनात एसएसआई बलविंदर सिंह ने अपने परिचित युवक को बुलाकर उससे नशीला पदार्थ खरीदा था।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में दिख रहे युवक
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
अबोहर में सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक वीडियो ने पंजाब पुलिस और पंजाब सरकार की नशा विरोधी मुहिम पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो में 112 हेल्पलाइन पुलिस गाड़ी में तैनात एक पुलिस कर्मचारी दो बाइक सवार युवकों से संदिग्ध वस्तु लेते हुए दिखाई दे रहा है। यह वीडियो सीड फार्म रोड क्षेत्र की बताई जा रही है, जिसे लंबे समय से नशे के कारोबार के लिए चर्चित माना जाता रहा है।
जानकारी के अनुसार वीडियो में 112 पुलिस की गाड़ी सड़क किनारे रुकती दिखाई दे रही है। इसी दौरान दो युवक बाइक पर वहां पहुंचते हैं और गाड़ी में बैठे पुलिस कर्मचारी को कोई संदिग्ध वस्तु पकड़ाते हैं। सोशल मीडिया पर इसे लेकर दावा किया गया कि पुलिस कर्मचारी कथित तौर पर नशीला पदार्थ खरीद रहा था। हालांकि प्रारंभिक तौर पर इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी।
मामले को लेकर विधायक संदीप जाखड़ ने भी मुख्यमंत्री और डीजीपी को सोशल मीडिया पर टैग करते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यदि कानून व्यवस्था संभालने वाले ही नशे के कारोबार में शामिल होंगे तो नशे पर रोक कैसे लगेगी। उन्होंने सीड फार्म रोड क्षेत्र में खुलेआम नशा कारोबार होने की शिकायतों का भी उल्लेख किया और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
एसपी आशवंत सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो 4-5 दिन पुरानी है। मामले की जांच पुलिस द्वारा की गई, जिसमें सामने आया कि 112 हेल्पलाइन में तैनात एसएसआई बलविंदर सिंह ने अपने परिचित जश्न नामक युवक को बुलाकर उससे 500 रुपये में कोई नशीला पदार्थ खरीदा था।
एसपी के अनुसार जांच के बाद एसएसआई बलविंदर सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। एक युवक जश्न की पहचान कर ली गई है, जबकि दूसरे युवक की तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा चलाए जा रहे “युद्ध नशों के विरुद्ध” अभियान के तहत नशा तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह पुलिस कर्मचारी ही क्यों न हो।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन