फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Announcement of new executive of Punjab BJP, Jayinder appointed head of Mahila BJP Morcha

पंजाब भाजपा की नई कार्यकारिणी का एलान: जयइंदर महिला भाजपा मोर्चा की प्रधान नियुक्त, पदाधिकारियों की सूची जारी

Sun, 17 Sep 2023 08:34 PM IST
नवीन दलाल अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 17 Sep 2023 08:34 PM IST
सार

पंजाब भाजपा की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को कोर कमेटी में शामिल किया गया है, वहीं कैप्टन की बेटी जयइंदर कौर को पंजाब महिला भाजपा मोर्चा की प्रधान नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
Announcement of new executive of Punjab BJP, Jayinder appointed head of Mahila BJP Morcha
जयइंदर महिला भाजपा मोर्चा की प्रधान नियुक्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब भाजपा के प्रधान सुनील जाखड़ ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सहमति और मंजूरी के बाद रविवार को प्रदेश भाजपा की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। इसमें, पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को जहां कोर कमेटी में शामिल किया गया है, वहीं कैप्टन की बेटी जयइंदर कौर को पंजाब महिला भाजपा मोर्चा की प्रधान नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन


नई कार्यकारिणी में घोषित 67 पदाधिकारियों के नाम इस प्रकार हैं
राज्य उपाध्यक्षः फाजिल्का से सुरजीत कुमार ज्याणी, जालंधर से केडी भंडारी, एसएएस नगर से सुभाष शर्मा, जालंधर से राजेश बागा, संगरूर से अरविंद खन्ना, बठिंडा से जगदीप सिंह नकई, एसएएस नगर से बलबीर सिंह सिद्धू, गुरदासपुर से फतेहजंग सिंह बाजवा, लुधियाना से बिक्रमजीत सिंह चीमा, बठिंडा से गुरप्रीत सिंह कांगड़, फाजिल्का से मोना जैसवाल और एसएएस नगर से जैसमीन संधावालिया।
विज्ञापन


राज्य महासचिव: राकेश राठौर (जालंधर), दयाल सिंह सोढी (बठिंडा), अनिल सरीन (लुधियाना), जगमोहन सिंह राजू (अमृतसर), परमिंदर सिंह बराड़ (लुधियाना)।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य सचिव: डॉ. हरजोत कमल (मोगा), शिवराज चौधरी (फाजिल्का), संजीव खन्ना (एसएएस नगर), दमन थिंड बाजवा (मानसा), रेणू कश्यप (गुरदासपुर), रेणू थापर (लुधियाना), भानू प्रताप सिंह (एसएएस नगर), मीनू सेठी (होशियारपुर), करणवीर सिंह टोहरा (फतेहगढ़ साहिब), दुरगेश शर्मा, वंदना सांगवान (फाजिल्का), राकेश शर्मा (पठानकोट)।

अन्य पदाधिकारीः गुरदेव शर्मा डेबी (कोषाध्यक्ष), सुखविंदर सिंह गोल्डी (संयुक्त कोषाध्यक्ष), सुनील दत्त भारद्वाज (कार्यालय सचिव), दर्शन सिंह नैनेवाल (किसान मोर्चा), जयइंदर कौर (महिला मोर्चा), सुच्चा राम लदड़ (एससी मोर्चा), थामस मसीह (अल्पसंख्यक मोर्चा), अमरपाल सिंह बोनी अजनाला (ओबीसी मोर्चा), कर्नल जयबंस सिंह (प्रवक्ता), खुशवंत राय गिग्गा (प्रोटोकाल सचिव), हरदेव सिंह उभा (प्रेस सचिव)।

पंजाब भाजपा कोर कमेटी: सुनील जाखड़, कैप्टन अमरिंदर सिंह, सोम प्रकाश, अश्विनी शर्मा, विजय सांपला, मनोरंजन कालिया, अविनाश राय खन्ना, चरणजीत सिंह अटवाल, राणा गुरमीत सिंह सोढी, अमनजोत कौर रामूवालिया, तीक्ष्ण सूद, मनप्रीत बादल, हरजीत सिंह ग्रेवाल, केवल सिंह ढिल्लों, जंगी लाल महाजन, राजकुमार वेरका, दिनेश सिंह बब्बू, जीवन गुप्ता, सरबजीत सिंह विर्क, अविनाश चंद्र और एसपीएस गिल।


कोर कमेटी में विशेष आमंत्रित सदस्यः सौदान सिंह (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), तरुण चुघ (राष्ट्रीय महासचिव), इकबाल सिंह लालपुरा (संसदीय बोर्ड सदस्य), विजय रूपाणी (राज्य इंचार्ज), नरेंद्र रैना (राज्य सहायक इंचार्ज), मंतरी श्रीनिवासुलू (संगठन महासचिव)

जयइंदर ने नियुक्ति पर जताया आभार
जयइंदर कौर ने पंजाब भाजपा महिला मोर्चा की प्रधान नियुक्त करने पर रविवार को सोशल मीडिया पर बयान जारी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय प्रधान जेपी नड्डा और प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ का आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed