फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Youth snatches ASI's pistol and shoots himself outside Harmandir Sahib's Jaida house

Amritsar News: हरिमंदिर साहिब के जाैड़ा घर के बाहर एएसआई की पिस्ताैल छीनकर युवक ने खुद को मारी गोली

Sun, 22 Sep 2024 10:06 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Sun, 22 Sep 2024 10:06 PM IST
विज्ञापन
Youth snatches ASI's pistol and shoots himself outside Harmandir Sahib's Jaida house
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अमृतसर। श्री हरिमंदिर साहिब के बाहर बने जाैड़ा घर के पास एक युवक ने एएसआई की पिस्ताैल छीनकर खुद को गोली मार ली। गोली लगते ही युवक जमीन पर गिर गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई।

पुलिस की ओर से उसके कपड़ों की भी जांच की गई, लेकिन कोई भी ऐसा दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो पाती। वहीं, युवक ने खुद को गोली क्यों मारी, फिलहाल इस संबंधी पुलिस जांच कर रही है। इस घटना की सूचना मिलते ही एसीपी गगनदीप सिंह मौके पर पहुंचे और जायजा लेकर बनती कार्रवाई शुरू कर दी। एसीपी ने बताया कि शव की शिनाख्त के लिए तीन दिन तक उसे पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है।
विज्ञापन


रविवार सुबह पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के जज एनएस शेखावत श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेकने पहुंचे थे। इस दौरान उनकी सुरक्षा में एएसआई अश्वनी कुमार को तैनात किया गया था। सुबह जब जज श्री हरिमंदिर साहिब के अंदर माथा टेकने के लिए जा रहे थे तो एएसआई अश्वनी कुमार पायलेट जिप्सी के पास उतर गए और वहां पर इंतजार करने लगे। इतनी देर में युवक आया और तुरंत एएसआई की पिस्तौल छीन ली। पुलिस कर्मी कुछ समझ पाता उसने पिस्तौल से अपने सिर पर गोली मार ली। वहीं, जज शेखावत के साथ तैनात अन्य पुलिसकर्मियों ने तुरंत उन्हें सुरक्षा घेरे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed