फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Youth dies under suspicious circumstances in Jandiala Guru police station; family accuses police of beating

Amritsar News: थाना जंडियाला गुरु में युवक की संदिग्ध मौत, परिवार ने पुलिस पर पिटाई का लगाया आरोप

Sun, 07 Dec 2025 08:31 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 08:31 PM IST
विज्ञापन
Youth dies under suspicious circumstances in Jandiala Guru police station; family accuses police of beating
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। थाना जंडियाला गुरु में पुलिस हिरासत के दौरान हरमन सिंह नामक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार रात उसे हिरासत में लिया था जबकि परिवार का दावा है कि वह केवल एक मामूली लड़ाई-झगड़े के मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया था।
पुलिस का कहना है कि हरमन को लड़ाई-झगड़े में नहीं, बल्कि नशे से संबंधित केस में पकड़ा गया था। जांच के दौरान संदिग्ध पाए जाने के बाद उसे हिरासत में लिया गया। हालांकि परिवार इन आरोपों को सिरे से खारिज कर रहा है।
विज्ञापन

मौत की सूचना से तनाव
रविवार सुबह परिवार जब हरमन के लिए खाना लेकर थाने पहुंचे तो पुलिस ने बताया कि उसकी तबीयत खराब है और उसे दवाई लेने भेजा गया है। कुछ समय बाद परिवार को युवक की मौत की जानकारी दी गई। परिवार ने आरोप लगाया कि हिरासत के दौरान मारपीट के कारण उनकी मौत हुई। मौत की खबर फैलते ही परिजन और स्थानीय लोग थाने के बाहर धरने पर बैठ गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। गुस्साए लोगों ने हाईवे भी जाम कर दिया, जिससे लगभग चार घंटे तक यातायात बाधित रहा। पुलिस के आश्वासन के बाद ही जाम हटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से साफ होगी स्थिति: पुलिस
डीएसपी रविंदर सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण सामने आएगा। परिवार ने आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed