फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   workshop on CAA in amritsar

नागरिकता कानून से किसी की नागरिकता नहीं छिनेगी : धनखड़

Sat, 11 Jan 2020 10:36 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
workshop on CAA in amritsar
शनिवार को भाजपा कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में आयोजित लोहड़ी कार्यक्रम के दौरान लोहड? - फोटो : AMRITSAR
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद श्वेत मलिक के नेतृत्व में नागरिकता अधिनियम से आम लोगों को अवगत कराने के उद्देश्य से जिला भाजपा मुख्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में नागरिकता कानून संवाद कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेश महाजन ने की। इसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ विशेष रूप से पहुंचे। उनके साथ पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलदेव राज चावला, प्रदेश सचिव राकेश गिल, प्रदेश प्रवक्ता राजेश हनी, केवल गिल और प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्षा रीना जेटली भी उपस्थित थे।
विज्ञापन

धनखड़ ने कहा कि सीएए जनता के हित में है। कांग्रेस, उसके सहयोगी राजनीतिक दल और शरारती तत्व इस कानून को लेकर जनता में अफवाहें फैला कर उन्हें भड़का रहे हैं। सुरेश महाजन ने कहा कि भारतीय संविधान के मुताबिक 1 जुलाई 1987 के बाद भारत में जन्मा कोई भी व्यक्ति भारत का नागरिक है, यदि उसके जन्म के समय उसके माता या पिता (दोनों में से कोई एक) भारत के नागरिक थे। इस प्रावधान के अंतर्गत एक शर्त ये है कि व्यक्ति का जन्म अगर भारत के बाहर हुआ हो तो उसके जन्म के समय उसके माता या पिता में से कोई एक भारत का नागरिक होना चाहिए। दूसरी शर्त ये है कि विदेश में जन्मे उस बच्चे का पंजीकरण भारतीय दूतावास में एक वर्ष के भीतर कराना अनिवार्य है। अगर वो ऐसा नहीं करते तो उस परिवार को अलग से भारत सरकार की अनुमति लेनी होगी। इस अवसर पर पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष नरेश शर्मा, आनंद शर्मा, जिला महामंत्री डॉ. राम चावला, राजेश कंधारी, जनार्दन शर्मा, हरविंदर संधू, जरनैल सिंह ढोट, कुमार अमित, डॉ. राकेश शर्मा, सरबजीत शन्टी, अविनाश शैला, मीनू सहगल, रमा महाजन, अलका शर्मा, गौतम अरोड़ा, दविंदर पहलवान, अरविन्द शर्मा, मानव तनेजा, मोहित महाजन, अमरीश कपूरिया, डॉ. राजेश राममूर्ति, एकता वोहरा, जोगिन्दर वाही, गौरव भंडारी, अजय अरोड़ा, तरुण जस्सी, मनु ग्रोवर, तरुण अरोड़ा, कमल नयन शर्मा, कपिल शर्मा, राम पाल मेहरा, वरिंदर भट्टी, राकेश महाजन, संदीप बहल, रमन शर्मा, हीरा लाल दिगपाल, रोमी चोपड़ा, बॉबी वेरका, चरणजीत सिंह, रमेश पप्पू, सुशील देवगन, अश्वनी बावा और गुरमुख बल उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed