{"_id":"625460ce8555f253915e0515","slug":"woman-killed-her-husband-with-lover-amritsar-news-pkl447358973","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या: आशिक के साथ महिला गिरफ्तार, अवैध संबंध में बन रहा था बाधक, दी दर्दनाक मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या: आशिक के साथ महिला गिरफ्तार, अवैध संबंध में बन रहा था बाधक, दी दर्दनाक मौत
Mon, 11 Apr 2022 10:39 PM IST
पंजाब ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
Published by: पंजाब ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 10:39 PM IST
सार
अवैध संंबंध में बाधा बनने के बाद पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
विस्तार
तरनतारन के भिखीविंड के गांव तत्तले में एक पत्नी ने अपने आशिक के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। इसकी सूचना मिलने के बाद भिखीविंड थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने शुरुआती जांच में महिला के कृत्य को पहचान लिया और उसको आशिक के साथ गिरफ्तार कर लिया। मृतक की पहचान हीरा सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन
मृतक के भाई सुखदेव सिंह ने बताया कि हीरा सिंह उसका छोटा भाई था। 15 साल पहले हीरा सिंह की शादी रणदीप कौर के साथ हुई थी। इस बीच रणदीप कौर के अंग्रेज सिंह नामक युवक के साथ संबंध बन गए। इसके बाद दोनों ने मिलकर उसके भाई हीरा सिंह को कोई जहरीली वस्तु पिला दी, जिससे उसकी मौत हो गई। सुखदेव सिंह ने बताया कि उसका भाई हीरा सिंह हमेशा अपनी पत्नी रणदीप को अंग्रेज सिंह से मिलने से रोकता था। कई बार वह रणदीप को अंग्रेज सिंह के साथ पकड़ भी चुका था, रणदीप को टोकना पसंद नहीं था। इसी बात से गुस्से में आकर उसने यह कदम उठाया।
विज्ञापन