फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Woman attempted suicide in jail

गुरदासपुर : जेल में बंद महिला ने की खुदकुशी की कोशिश, प्रेमी के साथ मिलकर की थी ससुर की हत्या

Fri, 25 Mar 2022 10:18 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
Woman attempted suicide in jail
गुरदासपुर। केंद्रीय जेल गुरदासपुर में हत्या के केस में बंद एक महिला कैदी ने आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिसके बाद महिला को उपचार के लिए सिविल अस्पताल गुरदासपुर में लाया गया। चार साल पहले महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ससुर की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

जानकारी देते हुए जेल पुलिस अधिकारी बलविंदर कौर ने बताया कि गुरदासपुर जेल में उम्रकैद की सजा काट रही महिला कैदी मनिंदर कौर ने जेल में अपने दुपट्टे से बाथरूम में फंदा लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। महिला कैदी को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में लाया गया है। पिछले चार वर्षों से महिला जेल में बंद है। जिसे 20 साल की सजा हुई है।
विज्ञापन

इस मामले में थी बंद
गुरदासपुर जेल में बंद महिला कैदी मनिंदर कौर का पति सेना में नौकरी करता था। इस महिला ने अपने साथी के साथ मिलकर अपने प्रेम में बाधा बने ससुर का अपने ही घर में चार साल पहले कत्ल कर दिया था। जिसके चलते उसे 20 साल की सजा हुई थी। जबकि कोर्ट ने इसके प्रेमी को बरी कर दिया था। आज महिला ने जेल की बैरक में बने बाथरूम में अपने दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास कर रही महिला को वार्डन ने देख लिया। इससे पहले महिला ने किसी से फोन पर बात की थी। उसके बाद जेल में बने बाथरूम में जाकर आत्महत्या करने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed