{"_id":"623df24838068e60382b0c63","slug":"woman-attempted-suicide-in-jail-gurdaspur-news-pkl445676869","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरदासपुर : जेल में बंद महिला ने की खुदकुशी की कोशिश, प्रेमी के साथ मिलकर की थी ससुर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरदासपुर : जेल में बंद महिला ने की खुदकुशी की कोशिश, प्रेमी के साथ मिलकर की थी ससुर की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरदासपुर। केंद्रीय जेल गुरदासपुर में हत्या के केस में बंद एक महिला कैदी ने आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिसके बाद महिला को उपचार के लिए सिविल अस्पताल गुरदासपुर में लाया गया। चार साल पहले महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ससुर की हत्या कर दी थी।
जानकारी देते हुए जेल पुलिस अधिकारी बलविंदर कौर ने बताया कि गुरदासपुर जेल में उम्रकैद की सजा काट रही महिला कैदी मनिंदर कौर ने जेल में अपने दुपट्टे से बाथरूम में फंदा लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। महिला कैदी को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में लाया गया है। पिछले चार वर्षों से महिला जेल में बंद है। जिसे 20 साल की सजा हुई है।
इस मामले में थी बंद
गुरदासपुर जेल में बंद महिला कैदी मनिंदर कौर का पति सेना में नौकरी करता था। इस महिला ने अपने साथी के साथ मिलकर अपने प्रेम में बाधा बने ससुर का अपने ही घर में चार साल पहले कत्ल कर दिया था। जिसके चलते उसे 20 साल की सजा हुई थी। जबकि कोर्ट ने इसके प्रेमी को बरी कर दिया था। आज महिला ने जेल की बैरक में बने बाथरूम में अपने दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास कर रही महिला को वार्डन ने देख लिया। इससे पहले महिला ने किसी से फोन पर बात की थी। उसके बाद जेल में बने बाथरूम में जाकर आत्महत्या करने की कोशिश की।