फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   weapon find, weapon find in batala, steal weapon find shop outside, batala, amritsar

बटाला में दुकान के बाहर मिले चोरी गए असलहे

Wed, 20 Jul 2016 10:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर Updated Wed, 20 Jul 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
weapon find, weapon find in batala, steal weapon find shop outside, batala, amritsar
हथियार - फोटो : dummy picture
कादियां स्थित लूथरा गन हाउस से रविवार की रात चोरी हुए पांच असलहों में से चार बुधवार की सुबह दुकान के बाहर मिले। पुलिस ने इन हथियारों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। दो दिन तक ये असलहे कहां थे और इनसे कोई वारदात तो नहीं कि गई है के सवाल पर पुलिस ने चुप्पी साध रखी है।  
विज्ञापन


लूथरा गन हाउस में सेंध लगाकर चोरों ने रविवार की रात पांच असलहे चोरी कर लिए लिए थे। लूथरा गन हाऊस के मालिक राजेश लूथरा वासी मोहल्ला प्रेम नगर को चोरी पता सोमवार की सुबह चला था। दुकान मालिका की शिकायत पर पुलिस केस दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन


एसएसपी बटाला दिलजिंदर  सिंह ढिल्लों ने बताया बुधवार की सुबह दुकान के बाहर चोरी गए पांच असलहों में चार पड़े मिले। यह असलहे एक लिफाफे में थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने  मौके पर पहुंचकर 2 रिवाल्वर 32 बोर, 1 पिस्टल 32 बोर, 1 रिवाल्वर 22 बोर  को बरामद कर लिया है। अभी 1 दोनाली राइफल 12 बोर बरामद नहीं हुई है। चोरों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed