फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   water wastage challan, team raid, water problem, pathankot

पानी का दुरुपयोग करने में दो लोगों के चालान

Fri, 13 May 2016 10:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/पठानकोट
ब्यूरो, अमर उजाला/पठानकोट Updated Fri, 13 May 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
water wastage challan, team raid, water problem, pathankot
नगर निगम की टीम ने पानी का दुरुपयोग करने के आरोप में दो लोगों के चालान काटे हैं। निगम कमिश्नर ने लोगों से पानी का दुरुपयोग न करने की अपील की है।
विज्ञापन


साथ ही चेतावनी दी है कि पानी की बर्बादी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।  

निगम कमिश्नर सुरेंद्र सिंह ने अपने कार्यालय में शुक्रवार की सुबह अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में पानी की बर्बादी करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के लिए टीमें बनाने का आदेश जारी किया। बैठक के बाद चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर विक्रम सिंह व सेनेटरी इंस्पेक्टर विकास शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने मिशन रोड स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल स्कूल को चेक किया। यहां एक व्यक्ति दीवार को पानी लगा रहा था। इसके बाद मामून में वेनिस पब्लिक रिर्जाट में भी एक व्यक्ति पाइप लगाकर गेट धो रहा था। इस पर दोनो के चालान काटे गए। चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि दो लोगों के चालान काटने के अलावा टीम की ओर से ढांगू रोड व माडल टाउन एरिया को चेक किया गया। जिसमें 12 घरों को चैक किया गया व लोगों को पानी की वेस्टेज न करने संबंधी जागरूक किया गया है। 


उन्होंने पहली बार चालान कटने पर एक हजार, दूसरे बार चालान कटने पर दो हजार व तीसरी बार अवहेलना करने पर दोषी पाए जाने पर जहां  उपभोक्ता को 5 हजार रुपये जुर्माना देना होगा। साथ ही पानी का कनेक्शन भी काटा जाएगा और कनेक्शन दोबारा तब ही लगेगा जब सारा जुर्माना नहीं दिया होगा। बैठक के बाद निगम कमिश्नर ने शहर में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि क्वालिटी के साथ किसी किस्म का कोई समझौता नहीं किया जाएगा। निगम कमिश्नर ने एसडीओ (आपरेशन एंड मेंटीनेंस)  सुरेश कुमार व एसडीओ हरमीत सिंह  को साथ  मोहल्ला भदरोया में बन रही सड़क के काम को चेक किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed