{"_id":"57a613004f1c1bda762bcc56","slug":"water-flood-pathankot-water-flood-slum-area-drawn-pathankot-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड्डी के उफान से दो दर्जन से अधिक झुग्गियां प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड्डी के उफान से दो दर्जन से अधिक झुग्गियां प्रभावित
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
Updated Sat, 06 Aug 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन
पठानकोट में बारिश से उफान पर आई खड्डी नहर के कारण डूबी झुग्गियां।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारी बारिश के कारण शनिवार को शहर के शाहपुर क्षेत्र में पड़ते खड्डी नहर में उफान आ गी। पानी ने समीप की करीब दो दर्जन से अधिक झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया। झुग्गियों में रह रहे करीब डेढ़ सौ से अधिक लोग अपना सामान उठा सड़क पर आ गए।
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी सदस्य अनिल दारा झुग्गियों में रहने वाले लोगों का हाल जानने पहुंचे और सरकार को जमकर कोसा। कांग्रेसी नेता के नेतृत्व में लोगों ने सरकार से समस्या के समाधान और नुकसान की भरपाई की मांग की है।
इस दौरान कदारा ने कहा कि पंजाब सरकार एक तरफ विकास के बड़े-बड़े दावे कर रही है। दूसरी ओर बारिश के कारण लोगों को अपने घर छोड़ सड़कों पर आना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बारिश के पानी का ऑवरफ्लो होना प्रशासन की पूरी तरह से पोल खोलता है।
विज्ञापन
प्रशासन ने झुग्गियों में रहने वाले गरीब परिवारों के बारे में जरा भी न सोचते हुए खड्डी नहर के पानी को रोकने के लिए पहले से कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किया, जिससे लोगों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि खड्डी नहर में पानी के होने वाले ओवरफ्लो को रोकने के लिए पहले से ही पुख्ता प्रबंध करे। ताकि इन लोगों कीं एकमात्र सहारा इन झुग्गियों को कोई नुवसान न पहुंचे। नहीं तो इन लोगों के लिए किसी अन्य सुरक्षित स्थान पर रिहायश का पुख्ता प्रबंध किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार ने इन लोगों की मदद नहीं की तो कांग्रेस को मजबूरन संघर्ष की राह पर चलना पड़ेगा।