{"_id":"68e5483fc9ce43e92e05fff6","slug":"waris-punjab-de-has-given-ticket-to-mandeep-singh-tarn-taran-by-election-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"तरनतारन उपचुनाव: अमृतपालकी पार्टी ने मनदीप सिंह को दिया टिकट, हत्यारे के भाई पर लगाया सियासी दांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तरनतारन उपचुनाव: अमृतपालकी पार्टी ने मनदीप सिंह को दिया टिकट, हत्यारे के भाई पर लगाया सियासी दांव
Tue, 07 Oct 2025 10:35 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी अमृतसर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Tue, 07 Oct 2025 10:35 PM IST
सार
खालिस्तान समर्थक व खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह की पार्टी वारिस पंजाब दे ने तरनतारन उप-चुनाव के लिए हिन्दू नेता सुधीर सूरी के हत्यारे सन्नी के बड़े भाई मनदीप सिंह को उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन
सांसद अमृतपाल सिंह
- फोटो : फाइल
विस्तार
खालिस्तान समर्थक व खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह की पार्टी वारिस पंजाब दे ने तरनतारन उप-चुनाव के लिए हिन्दू नेता सुधीर सूरी के हत्यारे सन्नी के बड़े भाई मनदीप सिंह को उम्मीदवार बनाया है। अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह ने पत्रकार वार्ता में इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि संदीप सिंह द्वारा किए काम और पंथ व पंजाबियों को एकजुट करने के लिए भी मनदीप को चुनाव में उतारा गया है। तरसेम ने कहा कि तरनतारन का यह चुनाव सिर्फ एक राजनीतिक मुकाबला नहीं बल्कि सच्चाई, न्याय और जुल्म के खिलाफ लड़ाई है। उन्होंने कहा कि तरनतारन को हमेशा नशे, भ्रष्टाचार और धोखे की राजनीति के रास्ते पर जिन्होंने धकेला है, जनता उन्हें दोबारा मौका नहीं देगी।
विज्ञापन
खालिस्तान समर्थक व खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह की पार्टी वारिस पंजाब दे ने तरनतारन उप-चुनाव के लिए हिन्दू नेता सुधीर सूरी के हत्यारे सन्नी के बड़े भाई मनदीप सिंह को उम्मीदवार बनाया है।
