{"_id":"577e5ee14f1c1bd7497fad22","slug":"wanrning-warning-to-burn-himself-teacher-warning-to-cm-gurdaspur-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टें न बढ़ाने पर सीएम की कोठी के समक्ष आत्मदाह की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टें न बढ़ाने पर सीएम की कोठी के समक्ष आत्मदाह की चेतावनी
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
Updated Thu, 07 Jul 2016 07:23 PM IST
विज्ञापन
सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते बेरोजगार टेट पास अध्यापक यूनियन के सदस्य।
- फोटो : amarujala
बेरोजगार ईटीटी टेट पास अध्यापक यूनियन की बैठक गुरु नानक पार्क में जिला प्रधान विक्रमदीप सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में स्टेट कमेटी सदस्य रमन कुमार विशेष तौर पर शामिल हुए।
वीरवार को आयोजित बैठक में बेरोजगार अध्यापकों ने कहा कि कांग्रेस सरकार 10 वर्षों से उन्हें बेवकूफ बना रही है। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में इस समय 14 हजार के करीब अध्यापकों के पद रिक्त हैं लेकिन पंजाब सरकार की ओर से पांच बार टेट का टेस्ट लेने के बाद सिर्फ 4500 पोस्टों का ही विज्ञापन निकाला गया है।
उन्होंने कहा कि पूरे पंजाब में इस समय टेट पास 8500 के करीब अध्यापक हैं। वह बठिंडा के जय सिंह वाला में टंकी पर 23 मई से धरने पर पोस्टों की संख्या 8500 करने की मांग को लेकर बैठे हैं लेकिन बादल सरकार ने उनपर लाठीचार्ज कर दिया।
विज्ञापन
कई बेरोजगार अध्यापक घायल हो गए थे। उन्होंने कहा कि उनके रोष को देखते हुए सरकार की ओर से वीरवार शाम उनकी बैठक बुलाई गई है। उन्होंने पंजाब सरकार को चेतावनी दी कि अगर मीटिंग में उनकी मांगें न मानी गई तो मुख्यमंत्री की कोठी के आगे आत्मदाह किया जाएगा। मौके पर राकेश कुमार, कमल ठाकुर, गुरलाल सिंह, मनदीप सिंह, गगन कुमार उपस्थित थे।