फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Virsa Singh Valtoha may appear before Akal Takht today

Amritsar News: अकाली नेता विरसा सिंह वल्टोहा आज हो सकते हैं अकाल तख्त पर पेश

Mon, 14 Oct 2024 09:54 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 09:54 PM IST
विज्ञापन
Virsa Singh Valtoha may appear before Akal Takht today
जत्थेदार रघबीर सिंह व हरप्रीत सिंह पर भाजपा व आरएसएस का दबाव होने के लगाए थे आरोप
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

अमृतसर। श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह द्वारा जारी आदेशों के बाद अकाली दल बादल के नेता विरसा सिंह वल्टोहा मंगलवार श्री अकाल तख्त साहिब पर पेश हो सकते हैं। श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने वल्टोहा की ओर से लगाए गए आरोपों संबंधी सबूत भी साथ लेकर अकाल तख्त साहिब पर पेश होने के आदेश दिए हैं।


वल्टोहा ने शनिवार को सोशल मीडिया पर बयान दिया था कि अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह और तख्त दमदमा साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने आरएसएस व भाजपा के दबाव के कारण ही अकाली दल बादल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल को तनखाइया एलान किया है। सुखबीर बादल कई बार जत्थेदार रघबीर सिंह से सिंह साहिबानों की बैठक जल्द से जल्द बुलाने की अपील भी कर चुके हैं, लेकिन अभी तक बैठक की तिथि घोषित नहीं की जा सकी है। जत्थेदार ने 30 अगस्त 2024 को सुखबीर को पूर्व अकाली सरकार के दौरान हुई गलतियों व गुनाहों के लिए तनख्याइयां घोषित किया था। ज्ञानी रघबीर सिंह ने वल्टोहा के इस बयान का कड़ा संज्ञान लेते हुए इस के सबूत अकाल तख्त साहिब पर पेश होकर देने के आदेश दिए थे। वल्टोहा ने ज्ञानी हरप्रीत सिंह पर भी आरएसएस व भाजपा के साथ संंबंध होने के आरोप लगाए। इसे लेकर वल्टोहा की आलोचना हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed