फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Vehicle thief escaped with handcuffs after pushing outpost incharge

चौकी इंचार्ज को धक्का मारकर हथकड़ी समेत फरार हुआ वाहन चोर

Sun, 18 Sep 2022 10:27 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Vehicle thief escaped with handcuffs after pushing outpost incharge
अमृतसर। इलाज के बहाने अस्पताल में दाखिल हुआ वाहन चोर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है। आरोपी चरणदीप सिंह उर्फ करण निवासी गांव चीमा बाठ को जब पुलिस वाले जेल छोड़ने के लिए गए तो जेल के डॉक्टर ने उसका मेडिकल करवाने के लिए सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने मेडिकल करने के बजाय उसे गुरु नानक देव अस्पताल में रेफर कर दिया। गुरु नानक देव अस्पताल में भी उसका सीधे तौर पर इलाज करने के बजाय पुलिस वालों को इधर उधर भगाया गया। इसी बीच मौका मिलते ही आरोपी फरार हो गया। थाना मजीठा रोड में आरोपी पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

थाना रामबाग की पुलिस चौकी बस स्टैंड के इंचार्ज कुलवंत सिंह के अनुसार उन्होंने अपनी टीम के साथ नाकाबंदी की थी। इस नाकाबंदी के दौरान 14 सितंबर को वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य रणदीप सिंह उर्फ करण निवासी गांव चीमां बाठ और सरबजीत सिंह उर्फ आजाद निवासी गांव टागरा को गिरफ्तार किया था। दोनों से चोरी के वाहन बरामद किए गए थे। केस दर्ज करने के बाद अदालत में पेश किया गया। अदालत की ओर से एक अक्टूबर तक आरोपियों को जुडिशियल रिमांड पर भेज दिया था। आरोपियों को जेल भेजने से पहले सिविल अस्पताल से मेडिकल करवाया गया।
विज्ञापन

मेडिकल करवाने के बाद जेल लेकर पहुंचे वहां पर जेल के डॉक्टरों ने मेडिकल किया। जेल के डॉक्टरों ने सरबजीत सिंह उर्फ आजाद को जेल के वार्डन के हवाले कर अंदर भेज दिया और कर्ण की हाथ की उंगली पर चोट लगी होने का कारण बताकर एक्स-रे करवाने के लिए सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। सिविल अस्पताल में पहुंचे तो डॉक्टरों ने काफी देर इंतजार करवाने के बाद गुरु नानक देव अस्पताल में रेफर कर दिया। जब वह गुरु नानक देव अस्पताल में पहुंचे तो वहां से इमरजेंसी वार्ड में भेज दिया गया। इमरजेंसी वार्ड में काफी देर इंतजार करने के बाद आर्थो वार्ड नंबर 3 में रेफर कर दिया गया वह गत रात गुरु नानक देव अस्पताल की ऑर्थो वार्ड में पहुंचे। ऑर्थो वार्ड में डॉक्टरों ने कुछ दवाइयां लिखकर दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेड कांस्टेबल सतनाम सिंह को डॉक्टरों की ओर से लिखी गई दवा लेने के लिए अस्पताल से बाहर भेजा। इसी दौरान वह आरोपी करण के साथ अकेले रह गए। मौका पाकर कारण ने उन्हें धक्का मारकर जमीन पर गिरा दिया और हथकड़ी समेत फरार हो गया। उन्होंने हेड कांस्टेबल सतनाम सिंह के साथ मिलकर आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया। काफी तलाश की मगर उसका कोई पता नहीं चला। उन्होंने थाना मजीठा रोड में शिकायत की है । पुलिस द्वारा फरार हुए वाहन चोर करन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed