फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Vande Bharat will depart from Shri Vaishno Devi with devotees from August 11

Amritsar News: वंदे भारत 11 अगस्त से श्रद्धालु लेकर रवाना होगी श्री वैष्णो देवी

Thu, 07 Aug 2025 08:33 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 08:33 PM IST
विज्ञापन
Vande Bharat will depart from Shri Vaishno Devi with devotees from August 11
-दस अगस्त को वंदे भारत का अमृतसर-श्री वैष्णो देवी कटड़ा तक शुरू होगा रूट
विज्ञापन

---
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। रेलवे ने अब फिरोजपुर डिवीजन के अमृतसर जंक्शन से कटड़ा तक वंदे भारत रेलगाड़ी को चलाकर रेलवे प्रबंधन ने मां वैष्णो देवी के भक्तों को एक उपहार दिया है। अमृतसर और श्री वैष्णो देवी कटड़ा के नाम से हर रोज चलने वाली वंदे भारत रेलगाड़ी को लेकर मां वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं में भी भारी खुशी है। आठ कोचों की रेलगाड़ी में लगभग 530 श्रद्धालु हर रोज अमृतसर से जाने के साथ वापस भी आ पाएंगे। रास्ते में उतरने व चढ़ने वाली सवारियां अलग से होंगी जिन्हें अमृतसर व श्री वैष्णो देवी कटड़ा वंदे भारत रेलगाड़ी का लाभ मिलेगा। यह ट्रेन हर रोज अमृतसर से शाम 4.25 पर रवाना होने के बाद रात को ही 10 बजे कटड़ा पहुंचाएगी जबकि पहले से चलने वाली कटड़ा एक्सप्रेस रेलगाड़ी 6.40 मिनट में सफर तय करती है।


श्री वैष्णो देवी कटड़ा और अमृतसर के बीच नई रेलगाड़ी वंदे भारत को शुरू करने को लेकर 10 अगस्त को रेलवे स्शेटन कटड़ा से ही हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा जो वहां से 10.50 मिनट पर चलकर जम्मू-तवी से होते हुए पठानकोट कैंट के साथ ही साथ जालंधर व ब्यास के रास्ते शाम 5 बजे अमृतसर पहुंचेगी। रेलगाड़ी के शुरू होने पर रेलवे स्टेशन पर 10 अगस्त को एक विशेष कार्यक्रम भी आयोजित करवाया जाएगा जिसमें राज्य से केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू के शामिल होने की संभावना है। रेलवे प्रबंधन की तरफ से 36 अधिकारियों का बोर्ड भी शामिल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed