{"_id":"67a2062ea75fba17210fa630","slug":"us-army-plane-carrying-205-people-deported-from-america-will-land-at-amritsar-airport-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका से सैकड़ों भारतीय डिपोर्ट: 205 लोगों को लेकर आ रहा यूएस आर्मी का विमान, अमृतसर एयरपोर्ट पर करेगा लैंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेरिका से सैकड़ों भारतीय डिपोर्ट: 205 लोगों को लेकर आ रहा यूएस आर्मी का विमान, अमृतसर एयरपोर्ट पर करेगा लैंड
Tue, 04 Feb 2025 05:53 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Tue, 04 Feb 2025 05:53 PM IST
सार
अमेरिका से सैकड़ों भारतीयों को ट्रंप सरकार ने डिपोर्ट कर वापस भेज दिया है। इस कार्रवाई के तहत यूएस से डिपोर्ट हुए 205 भारतीयों को लेकर यूएस आर्मी का एक विमान आ रहा है, जो अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड करेगा।
विज्ञापन
अमेरिका से सैकड़ों भारतीय डिपोर्ट किए गए हैं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूनाइटेड स्टेट अमेरिका (यूएस) में राष्ट्रपति बनते ही डोनाल्ड ट्रंप की ओर से अवैध तरीके से रह रहे लोगों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी के तहत अमेरिका से डिपोर्ट होकर आ रहे 205 भारतीय लोगों का विमान बुधवार सुबह श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट अमृतसर पर लैंड करेगा। इस संबंधी जिला प्रशासन की ओर से इन सभी भारतीय को डिटेन किया जाएगा। एयरपोर्ट पर इनके दस्तावेज की जांच करने के बाद इन सभी को इनके घरों की तरफ रवाना कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
जानकारी मुताबिक अमेरिका आर्मी का एक जहाज सी-17 ने मंगलवार को अमेरिका के सैन एंटोनियो से अमृतसर एयरपोर्ट के लिए उड़ान भर चुका है। इसमें कुल 205 भारतीय लोग सवार है। इन्हें अभी कुछ दिन पहले ही अमेरिका की पुलिस की ओर से गिरफ्तार किया गया था। भारतीय समय के मुताबिक यह जहाज बुधवार सुबह करीब नौ बजे एयरपोर्ट पर लैंड करेगा। इसके बाद सभी लोगों की इमीग्रेशन जांच होगी। इसके साथ ही यह भी संदेह है कि बहुत सारे ऐसे भी लोग हो सकते है, जिनके खिलाफ पंजाब के विभिन्न शहरों में अपराधिक केस दर्ज हैं। ऐसे में उन लोगों की भी पहचान कर मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
डौंकी लगवाकर जाते हैं लोग
जितने भी लोगों को अब अमेरिका की ओर से वापिस भेजा जा रहा है। वह सभी एजेंटों के जरिये डौंकी लगवाकर जाते हैं। इस तरह एजेंट प्रति व्यक्ति 35 से 40 लाख रुपये लेते हैं। इन सभी लोगों को मैक्सिको, पनामा आदि के जंगलों के जरिये अमेरिका में गैर-कानूनी तरीके से प्रवेश करवाया जाता है। यहां तक बहुत सारे ऐसे भी लोग होते हैं जो अमेरिका तक पहुंच ही नहीं पाते और जंगलों में भूख-प्यास के मारे दम तोड़ देते हैं।
विज्ञापन