फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Unsanitary conditions have marred the beauty of the holy city; Youth Congress holds the mayor responsible.

Amritsar News: गंदगी ने बिगाड़ी गुरुनगरी की खूबसूरती, यूथ कांग्रेस ने मेयर को ठहराया जिम्मेदार

Thu, 25 Sep 2025 07:46 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 07:46 PM IST
सार

अमृतसर शहर में कचरे के ढेर बढ़ने से नागरिकों को भारी परेशानी हो रही है। नगर निगम की लापरवाही और सफाई व्यवस्था चरमराने पर यूथ कांग्रेस ने मेयर के खिलाफ अभियान छेड़ा है। मेयर ने नई सफाई कंपनी के टेंडर की जानकारी दी।

विज्ञापन
Unsanitary conditions have marred the beauty of the holy city; Youth Congress holds the mayor responsible.

विस्तार

फोटो- 1 से 3
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। स्वच्छ भारत अभियान का डंका बजाने वाली नगर निगम को कूड़े ने बेबस कर दिया है। पूरा शहर कूड़े के ढेर में दबने लगा है जिसको लेकर मौजूदा आम आदमी पार्टी की सरकार के मेयर भी खामोश बैठे है और इस समस्या के समाधान को लेकर कोई ध्यान नहीं दे रहे। वीरवार को जिला यूथ कांग्रेस के प्रधान राहुल कुमार की अध्यक्षता में युवाओं ने मेयर जतिंदर सिंह मोती भाटिया के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि निगम की अनदेखी के चलते सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। शहर के बाजारों से लेकर चौराहों पर कचरे के ढेर लगने से लोगों का सांस लेना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा कि जब से आम आदमी पार्टी की सरकार सत्ता में आई है तब से स्मार्ट सिटी का दर्जा प्राप्त करने वाली गुरु नगरी की खूबसूरती गंदगी ने बिगाड़ दी है।
उन्होंने बताया कि निगम चुनाव में 24 पार्षद लेकर धक्के से आजाद पार्षदों को आम आदमी पार्टी में शामिल कर अपना मेयर बनाने वाली सरकार ने साढ़े तीन साल में अमृतसर को कोई नया प्रोजेक्ट नहीं दिया। हालात यह बन चुके है कि पुरानी कूड़ा लिफ्टिंग करने वाली अवार्डा कंपनी भी इनसे नाता तोड़ कर चली गई है।
विज्ञापन

राहुल ने बताया कि फेस्टिवल सीजन होने के चलते अगर निगम ने आने वाले दिनों में शहर से कूड़ा लिफ्टिंग न करवाई तो खुद यूथ कांग्रेस की टीम शहर को साफ करने का जिम्मा उठाएगी। इस मौके पर रवि मिश्रा, रणजीत सिंह, पंकज देवगन, सिमरनजीत सिंह, जसकरण सिंह, शिव शर्मा, आकाश शर्मा, करणदीप शर्मा, रघु भारद्वाज आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



शहर को साफ-सुथरा रखना निगम का जिम्मा : मेयर भाटिया
मेयर जतिंदर सिंह मोती भाटिया ने बताया कि शहर को साफ-सुथरा रखना नगर निगम का जिम्मा है। रोजाना उनकी निगम कमिश्नर के साथ बातचीत होती है। पुरानी कंपनी अवार्डा की ओर से काम बंद कर दिया गया है, जिस कारण थोड़ी परेशानी आई थी। नई कंपनी का टेंडर हो चुका है। बाकी नगर निगम के सफाई कर्मचारी काम कर रहे है। गुमशुदगी के पोस्टर लगाने पर मेयर भाटिया ने कहा कि राजनीतिक पार्टी हर काम में राजनीति करती है, वह खुद अपने शहर में रहते है। जब चाहे वह उनसे संपर्क कर सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed