{"_id":"671bd3ffcf7d7cba6c0a3789","slug":"uncontrolled-car-ran-over-people-asi-died-amritsar-news-c-83-1-spkl1007-100100-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: बेकाबू कार ने लोगों को रौंदा, एएसआई समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: बेकाबू कार ने लोगों को रौंदा, एएसआई समेत तीन की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बटाला। बटाला-श्री हरगोबिंदपुर रोड पर स्थित गांव सखोवाल के पास एक तेज रफ्तार कार चालक ने कुछ वाहनों और कुछ राहगीरों को राैंद दिया। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक महिला और कार चालक घायल हो गए।
कार चालक को बटाला से अमृतसर रेफर कर दिया गया है। वहीं पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचा दिया है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम को गांव सखोवाल के पास एक तेज रफ्तार कार आई और पैदल जा रहे जगतार सिंह निवासी गांव सखोवाल से टकराई जिसकी माैत हो गई। इसके बाद कार दो बाइक से टकराकर बिजली के खंभे में जा लगी। कार ने राहगीर धारीवाल सोइयां निवासी हरजीत सिंह को भी माैत के घाट उतार दिया।
इसके बाद ड्यूटी से लाैट रहे पंजाब पुलिस के एक एएसआई पंजगराइयां निवासी बलदेव सिंह को भी चपेट में ले लिया। हादसे में उनकी भी मौत हो गई। डीएसपी श्री हरगोबिंदपुर हरिकृष्ण ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर रही है।