{"_id":"5d99debe8ebc3e939e470c5a","slug":"two-youth-died-in-road-accident-in-firozpur-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुरः सड़क हादसे में दो नौजवानों की दर्दनाक मौत, गुरदासपुर से लौट रहे थे दोनों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुरः सड़क हादसे में दो नौजवानों की दर्दनाक मौत, गुरदासपुर से लौट रहे थे दोनों
Sun, 06 Oct 2019 06:05 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 06 Oct 2019 06:05 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजपुर-फाजिल्का राजमार्ग स्थित गांव गुदड़ ढंढी मोड़ के पास बाइक सवार दो नौजवानों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों नौजवानों की मौके पर ही मौत हो गई। थाना लक्खोके बहराम पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने सरकारी अस्पताल से पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक मोड़ सिंह पुत्र मंगल सिंह और कृष्ण सिंह पुत्र जग्गा सिंह बाइक पर गुरदासपुर से अपने गांव छांगा राय हिठाड़ (फिरोजपुर) लौट रहे थे। शनिवार देर रात लगभग 12 बजे जब फिरोजपुर-फाजिल्का राजमार्ग स्थित गांव गुदड़ ढंढी मोड़ के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में मोड़ सिंह व कृष्ण सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गई और शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि दोनों नौजवान कंबाइन चलाने का काम करते हैं। गुरदासपुर में धान की कटाई के सिलसिले में गए थे। वहीं से बाइक पर गांव छांगा राय हिठाड़ लौट रहे थे।
विज्ञापन
उधर, थाना लक्खोके बहराम के सब इंस्पेक्टर गुरनाम सिंह ने बताया कि यह हादसा शनिवार रात 12 बजे के करीब हुआ है। नौजवानों के शवों का फिरोजपुर के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।