फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Two young men brutally killed their own friend by beating him

Amritsar News: दो युवकों ने अपने ही दोस्त की मारपीट कर बेरहमी से की हत्या

Sat, 14 Jun 2025 09:16 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 09:16 PM IST
विज्ञापन
Two young men brutally killed their own friend by beating him
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बटाला। डेरा बाबा नानक के गांव धर्मकोट पत्तन के रहने वाले 21 वर्षीय युवक की उसके दोस्तों ने ही मारपीट कर उसकी हत्या कर दी। गंभीर घायल युवक को घर लाया गया तो उसने घर में ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान जेम्स मसीह 21 निवासी गांव धर्मकोट पत्तन के रूप में हुई है। वहीं,डेरा बाबा नानक पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, दो पक्षों के बीच मारपीट की वजह पैसों का लेने देन बताया जा रहा है।

मृतक जेम्स मसीह के परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात को उसके दो दोस्त उसके घर आए और जेम्स को अपने साथ ले गए। जेम्स के पास कुछ पैसे थे। रात भर जेम्स घर नहीं आया, तो उसके परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। शनिवार को किसी ने बताया कि जेम्स रास्ते में घायल अवस्था में पड़ा है। जब जेम्स को घर लाया गया तो वह बुरी तरह से घायल था और इसी दौरान ही घर में ही जेम्स ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


एसएचओ डेरा बाबा नानक सतपाल सिंह ने बताया कि जेम्स मसीह निवासी गांव धर्मकोट रंधावा की हत्या के आरोप में उसके दोस्त सूरज मसीह निवासी धर्मकोट रंधावा, और जोहन मसीह उर्फ साबू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। उक्त दोनों आरोपियों में से सूरज को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि पैसों को लेकर ही दोनों पक्षों में झगड़ा ह़आ था, लेकिन पुलिस अपनी जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed