फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Two smugglers caught with seven kilos of heroin and weapons from Pakistan

Amritsar News: पाकिस्तान से आई सात किलो हेरोइन और हथियारों सहित दो तस्कर काबू

Wed, 17 Jul 2024 07:35 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Wed, 17 Jul 2024 07:35 PM IST
विज्ञापन
Two smugglers caught with seven kilos of heroin and weapons from Pakistan
पकड़े गए आरोपियों से पुलिस ने हेरोइन सहित पांच विदेशी पिस्तौल, पांच कारतूस, पांच मैगजीन रिकवर किए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



अमृतसर। पाकिस्तान की ओर से लगातार बाॅर्डर के उस पार से ड्रोन के जरिये हथियार और हेरोइन की खेप भेजी जा रही है। इसी के तहत बुधवार को भी थाना घरिंडा पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पांच विदेशी पिस्तौल, पांच कारतूस, पांच मैगजीन, सात किलो हेरोइन, ब्रीजा कार और तीन मोबाइल बरामद किए गए हैं।

पकड़े गए आरोपियों के नाम गुरमुख सिंह निवासी तरनतारन और जगवंत सिंह निवासी मेंहदीपुर है। एसएसपी देहाती सतिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी ब्रीजा कार में सवार होकर हथियारों की खेप लेकर अटारी से तरनतारन की तरफ जा रहे हैं। इसी के तहत उन्होंने टीम गठित की और नाकाबंदी की गई। इस दौरान संदेह होने पर आरोपियों को कार से आते हुए रूकने का इशारा किया, लेकिन आरोपियों ने पुलिस को देखकर कार भगा ली। मगर टीम ने पीछा कर कार को घेर लिया और तलाशी ली गई। मौके पर ही आरोपियों से पांच विदेशी पिस्तौल, पांच मैगजीन और पांच कारतूस बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि यह खेप कुछ देर पहले पाकिस्तानी तस्करों ने ड्रोन के जरिये अटारी के गांव में गिराई थी, जिसे उन्होंने बरामद कर अपने घर जाकर छिपा देना था। आरोपियों ने बताया कि कुछ दिन पहले पाक तस्करों ने उनके लिए ड्रोन से सात किलो हेरोइन गिराई थी, जिसे उन्होंने अपने घर के पास एक सुरक्षित ठिकाने पर छिपा रखी है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों की निशानदेही पर सात किलो हेरोइन भी बरामद कर ली। फिलहाल दोनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ जारी है ताकि और भी रिकवरी हो सके।
विज्ञापन

- फोटो--4, 5
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed