फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Two smugglers arrested in Amritsar weapons recovered

अमृतसर में दो तस्कर गिरफ्तार: हथियार बरामद, सोशल मीडिया से विदेश में बैठे तस्करों के संपर्क में थे दोनों

Thu, 03 Sep 2026 03:25 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: Nivedita Updated Thu, 03 Sep 2026 03:25 PM IST
सार

हथियारों की खेप पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजी गई थी। अब आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि हथियारों की खेप पंजाब में किन लोगों तक पहुंचाई जानी थी। जांच में पुलिस आरोपियों के विदेशी तस्करों से संपर्क और संभावित सीमा पार कनेक्शन को भी खंगाल रही है।

विज्ञापन
Two smugglers arrested in Amritsar weapons recovered
आरोपियों से बरामद सामान - फोटो : संवाद

विस्तार

अमृतसर शहरी पुलिस ने अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से .30 बोर की आठ अवैध पिस्तौल और 103 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी सोशल मीडिया एप्लीकेशन के जरिए विदेश में बैठे हथियार तस्करों के संपर्क में थे। पुलिस के मुताबिक, आरोपी विदेश से आने वाली विदेशी निर्मित अवैध हथियारों की खेप हासिल करने के बाद उसे पंजाब में आपराधिक तत्वों तक पहुंचाते थे।
विज्ञापन


पुलिस ने थाना इस्लामाबाद में आरोपियों पर केस दर्ज किया है। हथियारों की खेप पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजी गई थी। अब आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि हथियारों की खेप पंजाब में किन लोगों तक पहुंचाई जानी थी। जांच में पुलिस आरोपियों के विदेशी तस्करों से संपर्क और संभावित सीमा पार कनेक्शन को भी खंगाल रही है। साथ ही हथियार सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान के लिए आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed